Haryana Chunav Result 2024: 'भाजपा सरकार बनाने जा रही', अनिल विज ने खुद के CM बनने पर भी दिया बयान
Haryana Chunav Result 2024: हरियाणा में बाजी पलटती नजर आ रही है। कुल 90 सीटों के रुझान में बीजेपी ने बहुमत का आंकड़ा पा लिया है। बीजेपी 47 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं, जबकि कांग्रेस 37 सीटों पर आगे चल रही है। ऐसे में रिजल्ट की बदलती तस्वीर पर बीजेपी के दिग्गज नेता अनिल विज का बयान सामने आया है।
वोटों की गिनती के बीच अनिल वीज ने कहा है कि बीजेपी सरकार बनाने जा रहा है। वरिष्ठ नेता अनिल विज ने कहा कि अभी तो पहला ही राउंड है। पहले तो बस स्कैनिंग हुई है, तभी वो दिखा रहे हैं 70, ऐसा नहीं होता। दूसरा राउंड होते ही बराबर हो गए हम। बीजेपी सरकार बनाने जा रही है।

अंबाला कैंट विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार अनिल विज ने कहा, "जैसा हमने सोचा था वैसे ही नतीजे आ रहे हैं, कांग्रेस को हरियाणा की जनता अच्छी तरह सबक सिखाती नजर आ रही है। कांग्रेस के भीतर ऐसे लोग हैं, जो हुड्डा को हारते देखना चाहते थे और वे ही पटाखे फोड़ रहे थे।"
'अगर हाईकमान चाहेगा तो मैं मुख्यमंत्री बनूंगा'
अनिल विज ने कहा, "भाजपा आगे चल रही है और वे (कांग्रेस) जश्न मना रहे हैं, क्योंकि कांग्रेस पार्टी में कई लोग चाहते हैं कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा चुनाव हार जाएं। मैं जनता का जनादेश स्वीकार करूंगा। अगर हाईकमान चाहेगा तो मैं मुख्यमंत्री बनूंगा।"
अनिल विज ने कहा, "मुझे लगता है कि जनता का फैसला ठीक आएगा। कांग्रेस नफरत की राजनीति करती है। वो मोहब्बत की दुकान से नफरत का सामान बेचते हैं।"
पीछे चल रहे अनिल विज
चुनाव आयोग के ताजा आंकड़ों के अनुसार अंबाला कैंट से भाजपा उम्मीदवार अनिल विज 2/16 राउंड की मतगणना के बाद 1199 वोटों से पीछे चल रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications