JJP Candidate List: इन उम्मीदवारों को ज्यादा टिकट देगी जेजेपी, किस दिन आएगी प्रत्याशियों की पहली सूची
JJP Candidate list in Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में भी सत्ता की चाबी दुष्यंत सिंह चौटाला की जननायक जनता पार्टी के हाथ में होगी या नहीं? इसका पता चार अक्टूबर को नतीजे आने पर चल सकेगा।
फिलहाल जेजेपी अपने उम्मीदवारों के नाम फाइनल करने में जुटी हैं। खबर है कि जननायक जनता पार्टी 31 अगस्त तक अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर सकती है। इससे पहले पार्टी की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक होगी, जिसमें उम्मीदवारों के नामों पर अंतिम मुहर लगेगी।

खबर है कि हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में दुष्यंत चौटाला कह चुके हैं कि उनका फोकस युवा उम्मीदवारों पर है। इस बार जननायक जनता पार्टी के टिकट में भी युवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।
जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय चौटाला ने कहा कि साल 2019 में भाजपा से जेजेपी का गठबंधन करना पार्टी की भूल थी, जिसका खामियाजा लोकसभा चुनाव में झेलना पड़ा था। अब इस तरह की गलती नहीं दोहराई जाएगी।
उल्लेखनीय है कि हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019 में प्रदेश की 90 सीटों में से भाजपा को सिर्फ सीट मिली थी जबकि बहुमत का आंकड़ा 46 सीट थी। जेजेपी 10 सीटें जीतकर किंगमेकर बनी थी।
तब जेजेपी ने BJP को समर्थन देकर मनोहर लाल खट्टर की सरकार बनवा दी थी। यह बात अलग है कि साल 2024 में पांच साल पूरे होने से पहले ही भाजपा-जेजेपी का गठबंधन टूट गया था। भाजपा ने सत्ता विरोधी लहर रोकने के लिए खट्टर को मुख्यमंत्री पद से हटाकर उनकी नायब सिंह सैनी को नया मुख्यमंत्री बनाया।
चार विधायकों ने छोड़ी जेजेपी
हरियाणा में विधानसभा चुनाव 2024 की घोषणा होते ही जेजेपी को तगड़ा झटका लगा है। अनूप धानक, राम करण काला, देवेंद्र बबली और ईश्वर सिंह ने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए जननायक जनता पार्टी छोड़ दी। इनकी भाजपा या अन्य किसी दल में जाने की चर्चा है। हालांकि अभी किसी ने कोई दूसरी पार्टी ज्वाइन नहीं की।












Click it and Unblock the Notifications