Haryana Chunav 2024: सबसे अमीर महिला Savitri Jindal कटवा देंगी मंत्री कमल गुप्ता का टिकट? जानिए Net Worth
Savitri Jindal Net Worth: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में 5 अक्टूबर को मतदान व 8 अक्टूबर को मतगणना है। हरियाणा चुनाव मेंं इस बार भारत की सबसे अमीर महिला सावित्री जिंदल भी चुनाव लड़ती नजर आ सकती हैं। सात्रिवी जिंदल हरियाणा की हिसार सीट से BJP की टिकट की प्रबल दावेदार हैं।
इन दिनों सावित्री जिंदल पहले से ज्यादा सक्रिय हो गई हैं। उनकी सक्रियता को हिसार विधानसभा चुनाव 2024 से जोड़कर देखा जा रहा है। भाजपा उन्हें हिसार से अपना उम्मीदवार घोषित कर सकती है। हालांकि अभी भाजपा उम्मीदवारों की एक भी सूची जारी नहीं हुई है, मगर उम्मीदवारी जताने वालों में सावित्री जिंदल टॉप पर हैं।

सावित्री जिंदल देश में चौथी सबसे अमीर शख्स हैं। 2.77 लाख करोड़ संपत्ति की मालिकन फॉर्च्यून इंडिया की टॉप 10 लिस्ट में इकलौती भारतीय महिला हैं।
सावित्री जिंदल vs कमल गुप्ता
सावित्री जिंदल के हिसार सीट से दावेदारी जताने से हरियाणा की भाजपा सरकार में मौजूदा मंत्री कमल गुप्ता की उम्मीदवारी पर संकट आ गया है। देखने वाली बात यह होगी कि सावित्री जिंदल इस बार कमल गुप्ता का टिकट कटवा पाती हैं या नहीं? हालांकि साल 2014 के चुनाव में सावित्री जिंदल भाजपा के डा. कमल गुप्ता के सामने चुनाव हार गई थीं। तब जिंदल कांग्रेस में थीं।
सावित्री जिंदल विधायक हिसार बनीं
हरियाणा विधानसभा चुनाव 2009 में सावित्री जिंदल ने 32866 वोट हासिल करके जीत दर्ज की और पहली बार हिसार विधायक चुनी गई थीं। साल 2019 के विधानसभा चुनाव में सावित्री जिंदल ने भाग्य नहीं आजमाया।

सावित्री जिंदल के बेटे नवीन कुरुक्षेत्र सांसद
पूर्व विधायक सावित्री जिंदल के बेटे नवीन जिंदल कुरुक्षेत्र से भाजपा सांसद हैं। नवीन जिंदल ने दिल्ली में हाल ही मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात की है, जिसे उनकी मां सावित्री जिंदल की टिकट से भी जोड़कर देखा जा रहा है।
बर्तन की दुकान पर चुनावी चर्चा
इधर, हिसार में इन दिनों सावित्री जिंदल को जनसम्पर्क करते देखा जा रहा है। सावित्री जिंदल ने शहर के बाजार में बर्तनों की एक दुकान पर पहुंचकर चुनावी चर्चा की। 27 मार्च 2024 को सावित्री जिंदल ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का हाथ थाम लिया था।
सावित्री जिंदल जीवन परिचय
- जन्म-20 मार्च 1950 तिनसुकिया, असम
- पति-ओपी जिंदल, 2005 में निधन
- पद- जिंदल समूह चेयरपर्सन
- बिजनेस-इस्पात, बिजली, सीमेंट और इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र
- कुल संपत्ति- $39.6 बिलियन (2024)
- रैंकिंग-भारत में सबसे अमीर महिला, विश्व में 43वीं रैंक
- बच्चे-सज्जन, नवीन, रतन, सीमा, सारिका, पृथ्वीराज, उर्मिला, निर्मला
भाजपा उम्मीदवार हरियाणा की सूची
उल्लेखनीय है कि भाजपा उम्मीदवारों की सूची जारी होने वाली है। कहा जा रहा है कि अभी 55 नामों में से 30 नाम फाइनल कर लिए गए हैं। फरीदाबाद, गुरुग्राम और सोनीपत लोकसभा में कई नाम बदले जा सकते हैं। साल 2014 और 2019 में हरियाणा में भाजपा ने सरकार बनाई है।












Click it and Unblock the Notifications