हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024: बादशाहपुर में सर्वाधिक वोटर, नारनौल में सबसे कम, 5 लाख पहली बार देंगे वोट

Haryana Total Voters 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के राज्‍य चुनाव आयोग ने मंगलवार को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित कर दी है। हरियाणा में कुल मतदाता 2 करोड़ 2 लाख 24 हजार 958 हैं। इनमें पुरुष मतदाता 1 करोड़ 7 लाख 11 हजार 926 व महिला मतदाता 95 लाख 13 हजार 32 हैं।

हरियाणा गुरुग्राम जिले की बादशाहपुर सीट पर सबसे ज्‍यादा और नारनौल में सबसे कम मतदाता हैं। साल 2024 के विधानसभा चुनाव में 5 लाख 1 हजार 682 युवा पहली बार मतदान करेंगे। लोकसभा चुनाव 2024 के बाद हरियाणा की सभी 90 सीटों पर 37 हजार मतदाता बढ़े हैं।

Haryana Matdata

100 साल पार: हरियाणा में 100 साल से ज्‍यादा उम्र के मतदाताओं की संख्‍या 5535 है। इनमें 3283 पुरुष व 2252 महिलाएं हैं।

सर्विस मतदाता: हरियाणा में सर्विस मतदाता 108810 हैं। इनमें महिला मतदाता 4741 व पुरुष मतदाता 104069 हैं। एनआरआई वोटरों की संख्‍या 790 है। इनमें पुरुष 579 व महिला वोटर 211 हैं।

सबसे ज्‍यादा-कम वोटर: हरियाणा में सबसे वोटरों वाला फरीदाबाद है। इसमें 1778595 मतदाता हैं जबकि सबसे कम मतदाता वाले जिले दादरी में 404548 मतदाता हैं।

इसी तरह से सबसे अधिक वोट वाली सीट गुरुग्राम जिले की बादशाहपुर है। यहां 513052 वोटर हैं जबकि सबसे कम वोट वाली नारनौल है। यहां पर 155690 वोटर हैं।

सीनियर सिटीजन मतदाता: हरियाणा में 230967 सीनियर सिटीजन मतदाता हैं। इनकी उम्र 85 साल से अधिक है। इन्‍हें घर से मतदान की सुविधा प्रदान की गई है। इनमें 89888 पुरुष व 141084 महिला वोटर हैं।

60 साल से अधिक उम्र के मतदाताओं में पुरुष 1750846 और महिला 1903625 हैं।

बादशाहपुर से भाजपा के तीन दावेदार

बाहशाहपुर से पूर्व सीएम मनोहर लाल खटटर के ओएसडी जवाहर यादव, भाजपा जिलाध्‍यक्ष कमल यादव और पूर्व मंत्री राव नरबीर सिंह टिकट के लिए दावेदारी जता रहे हैं।

हरियाणा मतदान कब है?

चुनाव आयोग ने हरियाणा विधानसभा की सभी 90 सीटों के लिए 1 अक्‍टूबर को मतदान व 4 अक्‍टूबर को मतगणना तय कर रखी है, मगर भाजपा और इनेलो नेताओं ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर मतदान की तिथि बढ़ाने की मांग की है, जिस पर 27 अगस्‍त को चुनाव आयोग की बैठक हुई, जिसमें 25 सितंबर और 7 अक्‍टूबर की नई तिथि पर चर्चा की। अभी तक नई तिथि को लेकर कोइ ऐलान नहीं हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+