Haryana Election कौन हैं ये भाई अनिरुद चौधरी-बहन श्रुति चौधरी, जो एक दूसरे के खिलाफ लड़ेंगे चुनाव?
Bhai vs Bahan on Tosham Seat Haryana Chunav 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में तोशाम सीट पर रोचक मुकाबला देखने को मिल सकता है। यहां से चचेरे भाई-बहन आमने-सामने हो सकते हैं। हम बात कर रहे हैं अनिरुद्ध चौधरी व श्रुति चौधरी की।
दरअसल, अनिरुद्ध चौधरी व श्रुति चौधरी हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी बंसीलाल के पोते-पोती हैं। इस पीढ़ी में सियासी विरासत की जंग को देखने को मिल रही है।

26 अगस्त 2024 को पूर्व सीएम चौ. बंसीलाल की जयंती थी। इस मौके पर हरियाणा में कई जगहों पर कार्यक्रम हुए। भिवानी जिले के गांव गोलागढ़ में बंसीलाल की समाधि पर उनके बेटे रणबीर महिंद्रा व पोते अनिरुद्ध चौधरी पहुंचे।
उधर, भाजपा की राज्यसभा उम्मीदवार व बंसीलाल की छोटी पुत्रवधू किरण चौधरी व पोती श्रुति चौधरी ने तोशाम विधानसभा क्षेत्र में जन सम्मेलन के दौरान बंसीलाल को याद किया।

चाची नहीं चाहती मैं चुनाव लडूं-अनिरुद्ध चौधरी
कांग्रेस नेता अनिरुद्ध चौधरी ने कहा कि मेरी चाची किरण चौधरी नहीं चाहती कि मैं तोशाम सीट से विधानसभा चुनाव लड़ूं, पर मैं चुनाव जरूर लड़ूंगा। पीछे हटने वाला नहीं। भले ही सामने बहन श्रुति ही क्यों ना हो?

भाई के खिलाफ चुनाव लड़ने में कोई परहेज नहीं-श्रुति
कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आईं श्रुति चौधरी का कहना है कि मुझे मेरे चचेरे भाई के खिलाफ तोशाम सीट से विधानसभा चुनाव 2024 लड़ने से कोई परहेज नहीं है। चुनाव है, उसमें सामने कोई भी प्रत्याशी हो सकता है। मैं अपनी मेहनत से आगे बढ़ूंगी।
हरियाणा में भाजपा-कांग्रेस उम्मीदवार
हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर अभी तक भाजपा-कांग्रेस दोनों ही उम्मीदवारों पर मंथन कर रही है। किसी भी पार्टी ने पहली सूची भी जारी नहीं की है।
भाजपा उम्मीदवारों की पहली सूची 28 या 29 अगस्त को जारी हो सकती है।
तोशाम से भाजपा उम्मीदवार के रूप में श्रुति चौधरी का नाम सबसे आगे है। तोशाम से श्रुति की मां किरण चौधरी भी विधायक रह चुकी हैं।
बंसीलाल का गढ़ रहा है तोशाम
तोशाम विधानसभा क्षेत्र भिवाड़ी जिले में आता है, मगर यह लोकसभा चुनाव में भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा सीट का हिस्सा है।
तोशाम पूर्व सीएम चौधरी बंसीलाल का गढ़ रहा है। अब यहां बंसीलाल परिवार की तीसरी पीढ़ी में सियासी जंग छिड़ी हुई है। बंसीलाल की जयंती के मौके पर पोता-पोती ने अलग-अलग कार्यक्रम में तोशाम से चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications