Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Haryana By Election Results 2020: बरोदा सीट पर कांग्रेस के इंदुराज 10,566 वोटों से जीते

haryana By Election Results 2020: बरोदा सीट पर कांग्रेस के इंदुराज पांच हजार वोटों से आगे

नई दिल्ली। हरियाणा की बरोदा सीट पर हुए विधानसभा उपचुनाव के लिए आज वोटों की गिनती हुई। चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी इंदुराज नरवाल ने भाजपा के योगेश्वर दत्त से दस हजार से ज्यादा वोटों से हरा दिया है। इंदुराज नरवाल ने 10,566 वोटों से भाजपा के योगेश्वर दत्त को हराया है। योगेश्वर दत्त को दुष्यंत चौटाला की पार्टी जेजेपी का भी समर्थन था लेकिन चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। चुनाव में उतरे इंडियन नेशनल लोकदल के जोगिंदर सिंह और कुरुक्षेत्र के पूर्व सांसद राज कुमार सैनी खास प्रभाव छोड़ते नहीं दिख रहे हैं।

haryana by election results 2020, baroda by election result 2020, haryana by election results live, Yogeshwar Dutt election, haryana upchunav 2020 ka parinam, हरियाणा उपचुनाव 2020, बरोदा विधानसभा उपचुनाव परिणाम 2020, हरियाणा उपचुनाव 2020, Haryana, by election results 2020, Baroda, Congress, Indu Raj Narwal, BJP Yogeshwar Dutt, हरियाणा, उपचुनाव

बरोदा सीट पर कांग्रेस के इंदुराज नरवाल भालू को 60,367 वोट मिले। योगेश्वर दत्त को 49,850 वोट मिले हैं। इंडियन नेशनल लोकदल के जोगिंदर सिंह मलिक ने 4984 और लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के राजकुमार सैनी ने 5601 वोट हासिल किए हैं। बाकी कोई कैंडिडेट अभी तक एक हजार वोट का आंकड़ा नहीं छू सका है।

2019 के विधानसभा चुनाव में यहां से कांग्रेस से विधायक चुने गए कृष्ण हुड्डा का निधन इसी साल अप्रैल हो गया था। उनके निधन के बाद से यह सीट खाली हो गई थी। जिसके बाद 3 नंवबर को यहां वोटिंग हुई थी। इस उपचुनाव में कुल 14 उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं। बरोदा सीट पर कांग्रेस को काफी मजबूत माना जाता है। कांग्रेस के कृष्ण हुड्डा ने बीते तीन चुनाव में लगातार तीन बार, 2009, 2014 और 2019 में यहां से जीत हासिल की थी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+