Haryana Budget: हरियाणा सरकार का बड़ा ऐलान, पुलिस में अग्निवीरों को मिलेगा 20% आरक्षण
Haryana Budget: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार (2 मार्च) को प्रदेश का बजट पेश किया। इस बजट में उन्होंने कृषि, महिलाओं और युवाओं से लेकर अग्निवीरों तक के लिए कई बड़े ऐलान किए हैं। मुख्यमंत्री ने बजट में ऐलान किया कि हरियाणा पुलिस में विभिन्न पदों पर भर्ती के दौरान अग्निवीरों को 20 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा।
अग्निवीरों के लिए आरक्षण का ऐलान करते हुए सीएम ने कहा कि सरकार का मानना है कि इससे पूर्व सैनिकों को सम्मानजनक अवसर मिलेगा। अग्निवीरों के पास सेना के साथ काम करने का अनुभ होता है और राज्य की सुरक्षा व्यवस्था इससे मजबूत होगी।

Haryana Budget: बजट में इन सेक्टर के लिए बड़े ऐलान
- हरियाणा के मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री नायाब सिंह सैनी ने राज्य विधानसभा में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए ₹2,23,658.17 करोड़ का बजट पेश किया। यह बजट पिछले वर्ष के संशोधित अनुमान से 10.28% अधिक है।
- सीएम ने कहा कि दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना के तहत राज्य के 20,000 से अधिक ग्रामीण युवाओं को कौशल प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस योजना का उद्देश्य युवाओं को रोजगार योग्य बनाना और आत्मनिर्भर बनाना है।
- किसानों के लिए बड़ी घोषणा का ऐलान करते हुए सीएम ने कहा कि राज्य में तीसरी बिजली वितरण कंपनी 'हरियाणा एग्री डिस्कॉम' बनेगी। इससे 7.12 लाख कृषि उपभोक्ताओं को बिना किसी रुकावट के बिजली मिल सकेगी।
Haryana Budget Highlights: कृषि क्षेत्र के लिए भी बड़े ऐलान
सीएम नायाब सिंह सैनी ने बजट पेश करते हुए कहा कि हमारा फोकस किसानों पर है। इसलिए फसल विविधीकरण को बढ़ावा देने के लिए धान की जगह दलहन, तिलहन या कपास उगाने पर ₹2,000 प्रति एकड़ बोनस दिया जाएगा। देसी कपास पर प्रोत्साहन राशि ₹3,000 से बढ़ाकर ₹4,000 प्रति एकड़ कर दी गई है। रेवाड़ी और अंबाला में 5 लाख लीटर प्रतिदिन क्षमता वाले दो नए मिल्क प्लांट भी स्थापित होंगे।
सीएम ने यह भी कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए ₹14,007.29 करोड़ का प्रावधान किया गया है। प्रत्येक उप-मंडल में 'स्वस्थ नारी क्लीनिक' और 3 लाख लड़कियों के लिए HPV टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications