Haryana Budget 2023: सीएम खट्टर ने पेश किया 1,83,950 करोड़ का बजट, नहीं लगाया कोई नया टैक्स

Haryana Budget 2023: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि हरियाणा सरकार ने वित्त वर्ष 2023-24 के बजट में कोई नया टैक्स नहीं लगाया है।

Haryana Budget 2023

Haryana Budget 2023: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने, जिनके पास ही वित्त विभाग भी है, विधानसभा में 2023-24 का बजट पेश किया। 2024 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले खट्टर सरकार का यह आखिरी पूर्ण बजट है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए 1 लाख 83 हजार 950 करोड़ रुपये का बजट पेश किया। सीएम खट्टर ने कहा कि वर्ष 2023-24 के बजट में कोई नया टैक्स नहीं लगाया गया है।

जानिए बजट में क्या-क्या हुआ ऐलान?

-सीएम खट्टर ने कहा कि बजट अनुमान वर्ष 2023-24 के लिए 1,09,122 करोड़ की राजस्व प्राप्तियों का प्रस्ताव किया है, जिसमें 75,716 करोड़ का कर राजस्व, 12,651 करोड़ का गैर-कर राजस्व शामिल है। टैक्स राजस्व प्राप्तियों में GST, वैट,आबकारी व स्टाम्प शुल्क प्रमुख स्रोत हैं।

-मुख्यमंत्री खट्टर ने कहा कि हरियाणा में बेसहारा गौमाताओं की देखभाल और सुरक्षा हेतु वर्ष 2023-24 के लिए हरियाणा गौ सेवा आयोग के लिए प्रावधान बढ़ाकर 400 करोड़ रुपये किया गया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा गौ सेवा आयोग में पंजीकृत नई गौशालाओं के लिए ग्राम पंचायतों की सहमति से ग्राम पंचायत भूमि उपलब्ध कराई जाएगी। गौशालाओं को गोबरधन योजना से जोड़ा जाएगा, जिसके तहत हर जिले में बायोगैस प्लांट बनाए जाने प्रस्तावित हैं।

-सीएम खट्टर ने कहा, पराली की खरीद के लिए 1000 रुपये और पराली प्रबंध से सम्बंधित खर्चों को पूरा करने के लिए नामित एजेंसी को 1500 रुपये प्रति टन दिया जाएगा। ग्रीष्मकालीन मूंग की खेती के अधीन 1 लाख एकड़ से अधिक क्षेत्र लाने का लक्ष्य 2023-24 के लिए रखा गया है।

-सीएम खट्टर ने कहा कि कृषि गतिविधियों में ड्रोन को अपनाने के लिए 500 युवा किसानों को ड्रोन संचालन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। ढैचा की खेती के लिए सरकार 720 रुपये प्रति एकड़ की दर से लागत का 80 प्रतिशत वहन करेगी।

-मुख्यमंत्री खट्टर ने वर्ष 2023-24 के लिए युवा क्षेत्र को 1636 करोड़ आंवटित करने का प्रस्ताव करते हुए घोषणा की कि सरकारी ITI में प्रवेश लेने वाली 3 लाख रुपये वार्षिक से कम पारिवारिक आय वाली प्रत्येक लड़की को 2500 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।

- सीएम खट्टर ने वित्त वर्ष 2023-24 के बजट में ग्रामीण क्षेत्र के लिए 7,202 करोड़ रुपये आवंटित करने का प्रस्ताव करते हुए इस वर्ष 1,000 ग्राम पंचायतों में ई-पुस्तकालय खोलने की घोषणा की।

-सीएम खट्टर ने कहा कि प्रत्येक जिला परिषद में एक अलग इंजीनियरिंग विंग बनाने, वर्ष के अंत तक राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक शमशान भूमि और कब्रगाह को शिवधाम योजना में कवर करने की योजना है।

-सीएम खट्टर ने कहा कि इस वर्ष में HKRN प्राइवेट सेक्टर में जनशक्ति की नियुक्ति के लिए जनशक्ति की पहचान, कौशल प्रशिक्षण और नियुक्ति सेवाओं की पेशकश करेगा। इससे युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ना सुनिश्चित होगा और निजी उद्योग के लिए जनशक्ति चयन और कौशल प्रशिक्षण लागत में कमी आएगी।

-सीएम खट्टर ने कहा कि सरकार ग्रुप-सी और ग्रुप-डी के लिए कॉमन पात्रता परीक्षा के माध्यम सहित वर्ष 2023-24 में 65,000 से अधिक नियमित पदों पर भर्ती करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+