हरियाणा बजट पर CM खट्टर करेंगे सांसदों-विधायकों संग मंथन, 10 फरवरी को कैबिनेट की मीटिंग

Haryana budget 2021-22: चंडीगढ़। हरियाणा के 2021-21 के वार्षिक बजट की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसके लिए हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर सांसदों-विधायकों संग मंथन करेंगे। मनोहर लाल खट्टर ही यह बजट पेश करेंगे, क्योंकि, वित्त मंत्रालय उन्हीं के पास है। बजट किस तारीख को आएगा, इस पर फैसला बुधवार यानी 10 फरवरी को होने वाली राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में होगा। फरवरी के आखिरी सप्ताह में विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने की उम्मीद है। सूचना विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री इस बार अपने पहले बजट की तरह सभी सांसदों व विधायकों के अलावा जनप्रतिनिधियों से भी बजट को लेकर मंथन करेंगे। इसके लिए सभी सांसदों-विधायकों के अलावा भाजपा पदाधिकारियों से सुझाव मांगे जा चुके हैं।

manohar lal khattar

सरकार की ओर से भाजपा पदाधिकारियों से 10 फरवरी तकलिखित में सुझाव भेजने को कहा गया है। बताया जा रहा है कि, बजट को लेकर सुझाव मिलने के बाद सरकार सभी सुझावों को कैटेगरी वाइज अलग करेगी और फिर कम्पाइनल रिपोर्ट तैयार होगी। एक बड़ी बात यह है कि, किसान आंदोलन के चलते सूबे में इस बार बजट सत्र पहले की अपेक्षा लंबा होने की उम्‍मीद है और संभावना जताई जा रही है कि यह 12 मार्च तक चल सकता है। बीते रोज एक अधिकारी ने बताया कि, हरियाणा विधानसभा सचिवालय ने बजट सत्र की तैयारियां आरंभ कर दी हैं।

हरियाणा के बजट सत्र में हिस्सा लेने के लिए मंत्रियों, विधायकों व अन्य अधिकारियों के लिए कोरोना वैक्सीनेशन जरूरी नहीं किया गया। मगर, सभी को मास्क जरूर पहनना होगा। विधानसभा परिसर में प्रवेश के दौरान एहतियात के तौर पर नियमित रूप से टेंपरेचर भी चेक होगा और सभी के हाथ सैनिटाइज कराए जाएंगे। विधानसभा परिसर को भी हर रोज सैनिटाइज किया जाएगा। ऐसा इसलिए होगा ताकि, किसी जनप्रतिनिधि या अधिकारी को अचानक परेशानी का सामना न करना पड़े।

बजट सत्र इस बार हंगामेदार रहने के भी पूरे आसार हैं, जिसमें किसानों से जुड़े तीन कृषि कानूनों और उनके आंदोलन पर नेताओं के बीच जबरदस्त बहसबाजी होगी। मालूम हो कि, बीते रोज ही खबर में बताया गया था कि, हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र की तारीख 10 फरवरी को मंत्रिमंडल की बैठक में तय होगी।

पहला बजट खट्टर ने ही पेश किया था
विभाग द्वारा बताया गया कि, जब बैठक होगी तो मंत्रिमंडल सदस्यों की सहमति से विधानसभा सभा का बजट सत्र बुलाने और बजट पेश करने की तारीखों की घोषणा होगी। हालांकि, सत्र इसी महीने के अंतिम सप्ताह से या मार्च के पहले हफ्ते में बुलाया जा सकता है। बता दिया जाए कि, मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर हरियाणा के वित्त मंत्री भी हैं। गठबंधन सरकार का पहला बजट भी उन्होंने ही पेश किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+