25 जुलाई को घोषित किया जाएगा हरियाणा बोर्ड 12वीं का परिणाम, 1 से 5वीं तक के स्कूल नहीं खुलेंगे

चंडीगढ़। हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने प्रदेश में 12वीं की बोर्ड परीक्षा के परिणाम की तारीख का ऐलान कर दिया है। शिक्षा मंत्री ने कहा है कि, 12वीं कक्षा की परीक्षा परिणाम 25 जुलाई को जारी किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि, लाखों छात्र-छात्राओं की परीक्षा हुई, अब उनके परिणाम भी इसी माह आएंगे। कोरोना को लेकर भी शिक्षा मंत्री ने बयान दिया। उन्होंने कहा कि, हरियाणा में अब कोरोना महामारी के मामले शून्य की ओर जा रहे हैं। अभिभावक निश्चिंत होकर बच्चों को स्कूल भेज सकते हैं।

Haryana Board 12th result will be announced on July 25, schools from 1st to 5th will not open

शुक्रवार से खुलेंगे 9वीं से 12वीं तक स्कूल
मंत्री ने कहा कि, बच्चों को स्कूल भेजना या न भेजना अब पूरी तरह से अभिभावक की मर्जी पर निर्भर है। राहत की बात यह है कि, स्कूल न आने वाले की भी गैर-हाजिरी नहीं लगाई जाएगी। मंत्री ने कहा कि, अभी पहली से पांचवीं कक्षा तक के स्कूल नहीं खोले जाएंगे।
बता दिया जाए कि, प्रदेश में नौंवीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए शुक्रवार को स्कूल खुल रहे हैं। सरकार का कहना है कि, कोई विद्यार्थी स्कूल जाएगा या नहीं, इसका फैसला माता-पिता ही करेंगे।

Haryana Board 12th result will be announced on July 25, schools from 1st to 5th will not open

ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से पढ़ाई
सरकार ने यह भी स्पष्ठ कहा है कि, अभी स्कूलों में ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से पढ़ाई जारी रहेगी। वहीं, एक सर्वे की रिपोर्ट में सामने आया है कि, कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के बीच अधिकतर विद्यार्थियों के मां-बाप चाहते हैं कि उनके बच्चों को पहले वैक्सीन लगे। एक सर्वे में 76% अभिभावकों ने बच्चों को स्कूल भेजने की इच्छा जताई। वहीं, 78% पेरेंट्स ने कहा कि, अब बच्चे ऑनलाइन की तुलना में क्लासरूम में होने वाली ऑफलाइन पढ़ाई चाहते हैं। हालांकि, 71% अभिभावकों का यह मानना है कि, पहले सभी बच्चों को वैक्सीन लगे, तभी स्कूल पूरी तरह खोले जाएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+