Haryana News: हरियाणा भाजपा में बड़ा बदलाव, विधायक मोहन लाल बड़ौली होंगे नए प्रदेश अध्यक्ष

Haryana News: हरियाणा में भाजपा ने विधायक मोहनलाल बड़ौली को पार्टी का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। मोहनलाल बरौली सोनीपत जिले के राई से विधायक हैं। पार्टी के मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी को हरियाणा का मुख्यमंत्री बनाए जाने के बाद इस पद पर नई नियुक्ति होना तय मानी जा रही थी। इससे पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हरियाणा के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष थे।

हरियाणा में नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर पार्टी महासचिव अरुण सिंह ने कहा है कि यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होती है। बड़ौली ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की जगह ली है।

mohan lal badouli

आपको बता दें कि हरियाणा में 3 महीने बाद विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में प्रदेश में संगठनात्मक नियुक्तियों का दौर शुरू हो गया है। पार्टी ने हाल ही में राजस्थान के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया को हरियाणा का प्रभारी नियुक्त किया है। इससे पहले सतीश पूनिया हरियाणा लोकसभा चुनाव प्रभारी का दायित्व संभाल चुके हैं। हरियाणा में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौर भी तेज हो गए हैं। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 16 जुलाई को हरियाणा के महेंद्रगढ़ में विधानसभा चुनाव की रणनीति पर मंथन करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+