Haryana BJP Candidate List: हरियाणा में भाजपा उम्मीदवारों की सूची, 55 के नाम फाइनल, 24 के टिकट कटने तय
Haryana BJP Candidates List Name: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में भाजपा उम्मीदवारों की पहली सूची जारी होने वाली है। बीती रात दिल्ली में भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में भाजपा की टिकटें फाइनल की गई हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में हुई बैठक में हरियाणा विधानसभा चुनाव में दावेदारों पर चर्चा की गई। चुनाव समिति की बैठक के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने गृहमंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल और हरियाणा विधानसभा चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान के साथ अलग से भी बैठक की।

बताया जा रहा है कि पहली सूची के लिए भाजपा ने 55 नाम लगभग तय कर लिए। इस बार भाजपा हरियाणा में 4 मंत्रियों और 20 से अधिक विधायकों के भी टिकट काट सकती है। भाजपा का फोकस नए व युवा चेहरों पर है। लोकसभा चुनाव लड़ चुके उम्मीदवारों को भी मौका देने के मूड में है। हालांकि किसी सांसद या केंद्रीय मंत्री को चुनाव नहीं लड़वाया जाएगा।
55 सीटों पर एक-एक नाम तय
हरियाणा में भाजपा उम्मीदवार तय करने के लिए पिछले दिन से मंथन चल रहा है। दिल्ली में गुरुवार को सुबह आठ बजे से देर रात तक बैठक चलीं। आज शुक्रवार को भी शेष सीटों के उम्मीदवार फाइनल किए जाने हैं।
खबर है कि भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में हरियाणा की 90 सीटों में से 55 पर एक-एक नाम फाइनल किया है जबकि शेष सीटों पर 2-2 नामों पर चर्चा हुई।
इन दिग्गजों का चुनाव लड़ना तय
हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में सीएम नायब सिंह सैनी का चुनाव लड़ना तय है। इन्हें लाडवा सीट से टिकट दिया जा रहा है। इनके अलावा राज्यसभा सांसद कृष्णलाल पंवार और सुनीता दुग्गल को भी टिकट मिल सकता है। केंद्रीय राज्य मंत्री इंद्रजीत सिंह की बेटी आरती राव की अटेली से टिकट तय मानी जा रही।
इनकी कट सकती है टिकट
हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में भाजपा कई मौजूदा व पूर्व मंत्रियों और विधायकों के टिकट काट सकती है। जिन पूर्व मंत्रियों के टिकट पर तलवार लटकी बताई जा रही, उनमें ओपी यादव, संदीप सिंह व कमलेश ढांडा, मंत्री सीमा त्रिखा, कमल गुप्ता, रणजीत सिंह और असीम गोयल का नाम शामिल है।












Click it and Unblock the Notifications