हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024: JJP को एक साथ 2 झटके, सुरजाखेड़ा-सिहाग ने छोड़ी पार्टी, अब कितने MLA बचे?

JJP MLA In Haryana: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में दुष्‍यंत चौटाला की जननायक जनता पार्टी को एक साथ दो झटके लगे हैं। 22 अगस्‍त को नरवाना विधायक रामनिवास सुरजाखेड़ा ने भी जेजेपी छोड़ दी। वहीं, बरवाला विधायक जोगीराम सिहाग ने विधायक पद से इस्‍तीफा दिया है। सुरजाखेड़ा अब भारतीय जनता पार्टी ज्‍वाइन कर सकते हैं।

नरवाना विधायक रामनिवास सुरजाखेड़ा ने जननाययक जनता पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अजय सिंह चौटाला को भेजे इस्‍तीफे में लिखा कि भाजपा में पिछले दो साल से हो रही गतिविधियां उनकी राजनीति विचारधारा के विपरीत रही है, जिससे वे व्‍यथित होकर जनजायक जनता पार्टी के सभी पदों/दायित्‍वों/प्राथमिक सदस्‍यता से इस्‍तीफा देते हैं।

amniwas Surjakheda Jogiram Sihag Resignation

इस्‍तीफा देने के बाद मीडिया से बातचीत में नरवाना के विधायक रामनिवास सुरजाखेड़ा ने कहा कि "JJP और मेरी राजनीतिक विचारधाराएं अलग-अलग हैं और इसलिए मैंने यह फैसला लिया है। जब भी पार्टी अध्यक्ष दुष्यंत चौटाला और अन्य नेताओं की कोई बैठक होती थी, तो हमें सूचित नहीं किया जाता था। साथ ही हमें पार्टी के फैसलों से अनजान रखा जाता था जो लोकतंत्र के लिए अच्छा नहीं है। इसलिए मैंने अपने निर्वाचन क्षेत्र नरवाना के लोगों से सलाह ली है और उन्होंने सुझाव दिया है कि मुझे एक राष्ट्रीय पार्टी-भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ना चाहिए। अगर भाजपा मुझे आशीर्वाद देती है, तो मैं उसके टिकट पर चुनाव लड़ूंगा"

Ramniwas Surjakheda Jogiram Sihag Resignation

बरवाला विधायक जागीराम सिहाग आपसी मनमुटाव की वजह से चुनावों की घोषणा से पहले ही जेजेपी अध्यक्ष अजय चौटाला को इस्‍तीफा दे चुके थे। अब चुनाव के तारीखों के ऐलान के बाद 22 अगस्‍त को विधानसभा अध्‍यक्ष को अपना इस्‍तीफा भेजा है।

जेजेपी के बाद अब कितने एमएलए?

16 अगस्‍त को हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 की हुई तब से जेजेपी विधायकों में भगदड़ मची हुई है। अब तक कुल छह विधायक पार्टी छोड़ चुके हैं। साल 2019 में 10 विधायक जीतने वाली जेजेपी के पास आधे से भी कम विधायक रह गए हैं। उनमें भी कई नाराज चल रहे हैं।

Ramniwas Surjakheda Jogiram Sihag Resignation

जेजेपी के पास अब जो चार विधायक बचे हैं। उनमें खुद दुष्‍यंत चौटाला व मां नैना चौटाला भी शामिल हैं। इनके अलावा दो अन्‍य विधायक अमरजीत सिंह ढाडा और राजकुमार गौतम हैं।

उल्‍लेखनीय है कि हरियाणा विधानसभा की सभी 90 सीटों पर 1 अक्‍टूबर को एक ही चरण में एक साथ चुनाव होंगे। चार अक्‍टूबर को मतों की गिनती की जाएगी। साल 2019 के चुनाव में जेजेपी ने 87 सीटों पर चुनाव लड़ा था। 10 सीट जीतकर भाजपा की सरकार बनवा दी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+