हरियाणा चुनाव 2024: कांग्रेस ने बागियों से निपटने के लिए बनाया तगड़ा प्‍लान, दिग्‍गजों को सौंपे 3 खास काम

Haryana Congress Candidates First List: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस के सामने बड़ा है बगावत, क्‍योंकि हरियाणा में विधानसभा की कुल 90 सीटें हैं और कांग्रेस ने दावेदारों की संख्‍या ढाई हजार तक पहुंच गई। ऐसे में उम्‍मीदवारों की सूची जारी होते ही टिकट नहीं मिलने वाले नेता बगावत कर सकते हैं।

हरियाणा चुनाव में कांग्रेस उम्‍मीदवारों की सूची को अंतिम रूप देने जुटी है। उम्‍मीदवारों की पहली सूची जल्‍द ही जारी होने वाली है। इसके बाद होने वाली बगावत से निपटने के लिए भी कांग्रेस ने खास रणनीति बनाई है।

Congress Haryana chunav 2024

कांग्रेस के राट्रीय अध्‍यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी ने हरियाणा चुनाव 2024 में बगावत रोकने के लिए पूर्व मुख्‍यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुडडा, सिरसा सांसद कुमारी सैलजा और राज्‍यसभा सांसद रणदीप सुरजेवाला को जिम्‍मेदारी सौंपी है।

कांग्रेस आलाकमान ने हरियाणा में तीनों दिग्‍गजों को लक्ष्‍य दिया है कि टिकट कटने से नाराज दावेदारों को मनाने की जिम्‍मेदारी निभानी होगी। बागी दोकर दूसरे दलों के पास जाने वाले नेताओं को भी रोकना होगा। चुनाव में टिकट मिलने के बाद दूसरे विधानसभा क्षेत्रों में जाकर प्रचार करना होगा।

हरियाणा विधानसभा चुनाव में ऐसी भी सीटें हैं, जहां से 80 लोगों ने टिकट की दावेदारी जताई है। जबकि टिकट सिर्फ एक को मिलनी है। ऐसे में बगावत का डर सता रहा है। कांग्रेस उम्‍मीदवारों की पहली सूची जारी करने से पहले केसी वेणुगोपाल के साथ हरियाणा स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष अजय माकन प्रदेश के सभी वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठकें कर रहे हैं।

हरियाणा में कांग्रेस उम्‍मीदवारों की पहली सूची

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में उम्‍मीदवारों की पहली सूची पर अभी दिल्‍ली में आलाकमान मंथन कर रहा है। सूची सितंबर के पहले सप्‍ताह में जारी हो सकती है। उल्‍लेखनीय है कि हरियाणा में एक अक्‍टूबर को मतदान व चार अक्‍टूबर को मतगणना है। साल 2014 व 2019 में भाजपा सरकार बनाई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+