हरियाणा: CM नायब सिंह सैनी का पूर्व भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर निशाना, बोले-'कांग्रेस के 10 साल दहशत भरे'

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में जीत दर्ज करके भाजपा लगातार तीसरी बार सरकार बनाने के लिए जनता के सामने पूर्व की कांग्रेस के लेखा-जोखा रख रही है।

हाल ही कलायत विधानसभा क्षेत्र में म्‍हारा हरियाणा-नॉन स्‍टॉप हरियाणा जन आशीर्वाद रैली को सम्‍बोधित करते हुए मुख्‍यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस सरकार और पूर्व मुख्‍यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर निशाना साधा। बोले कि हर लिहाज से कांग्रेस के दस साल दहशत भरे रहे।

Haryana Assembly Elections 2024

हरियाणा में कांग्रेस ने बना रखी भर्ती रोको गैंग

रैली में सीएम नायब सिंह सैनी बोले कि कांग्रेस ने हरियाणा में सरकारी भर्ती रोको गैंग बना रखी है। कांग्रेस चुनाव आयोग और उच्‍च न्‍यायलय में जाकर सरकारी भर्ती रुकवा दी। भाजपा सरकार ने एचकेआरएन के 1 लाख 20 हजार युवाओं की नौकरी एक कलम से सुरक्षित कर दी। भाजपा जब भी कोई भर्ती लाए तो कांग्रेस की भर्ती रोको गैंग अड़गा लगा देती है।

हरियाणा में झूठ फैला रही कांग्रेस

सीएम सैनी ने कहा कि 2014 से पहले कांग्रेस दस साल तक हरियाणा की सत्‍ता में रही। दस साल का एक-एक मिनट का हिसाब है। भूपेंद्र सिंह हुड्डा सरकार ने हरियाणा में जातिवाद, परिवारवाद, झूठ पाखंड और भ्रष्‍टाचार को बढ़ावा दिया। इसी कारण हरियाणा की जनता ने हुड्डा की सरकार साल 2014 में बाहर का रास्‍ता दिखा दिया।

किसानों को 2-2 रुपए के चेक देते थी कांग्रेस

कलायत विधानसभा क्षेत्र में म्हारा हरियाणा-नॉन-स्टॉप हरियाणा जन आशीर्वाद रैली के दौरान सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस ने किसानों के साथ अन्‍याय किया। हरियाणा की कांग्रेस सरकार फसल मुआवजे के रूप में सिर्फ दो-दो रुपए के चेक दिया करती थी।

कांग्रेस ने अपने दस साल के कार्यकाल में किसानों के मुआवजे के 1100 करोड़ बांटे जबकि भाजपा ने दस साल में 13 हजार करोड़ रुपए का मुआवजा दिया है। कांग्रेस ने किसानों के खाते में दो-दो रुपए तो भाजपा ने रोजाना दो-दो हजार रुपए डाले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+