Haryana Elections 2024: कांग्रेस की पहली कैंडिडेट लिस्ट जारी, विनेश फोगाट, भूपिंदर हुड्डा समेत 31 नाम शामिल
Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा विधानासभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। सूची में पार्टी ने विनेश फोगाट के अलावा 31 नामा शामिल हैं। इसके अलावा कांग्रेस के दिग्गज नेता भूपिंदर सिंह हुड्डा का भी नाम इसी लिस्ट में है, जिन्हें पार्टी ने गढ़ी सांपला-किलोई सीट से चुनावी मैदान में उतारा है।
कांग्रेस ने हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर लंबे मंथन के बाद कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट जारी कर दी। पहली ही लिस्ट में महिला रेसलर विनेश फोगाट को पार्टी ने मौका दिया। फोगाट को पार्टी ने जुलाना ने मैदान में उतारा है। जबकि पार्टी ने लाडवा से सीएम नायब सैनी के खिलाफ मेवा सिंह को मौका दिया है। जबकि कांग्रेस चीफ उदयभान को होडल से टिकट मिला है।

यहां देखें पूरी लिस्ट-
हरियाणा विधानसभा चुनाव कार्यक्रम
अधिसूचना जारी होगी-5 सितंबर 2024
नामांकन-12 सितंबर 2024
छंटनी-13 सितंबर 2024
नामवापसी-16 सितंबर 2024
मतदान-5 अक्टूबर 2024
मतगणना-8 अक्टूबर 2024
हरियाणा में किसके पास कितनी सीटें?
भाजपा- 40
कांग्रेस- 31
जेजेपी- 10
निर्दलीय-7
आईएनएलडी-1
एचएलपी-1
(विधानसभा चुनाव 2019 की स्थिति)
हरियाणा में कुल मतदाता (Haryana Total Voters)
- हरियाणा में विधानस्भा की 90 सीटें हैं, जिन पर कुल मतदाता 2 करोड़ 2 लाख 24 हजार 958 हैं।
- हरियाणा में पुरुष मतदाता 1 करोड़ 7 लाख 11 हजार 926 व महिला मतदाता 95 लाख 13 हजार 32 हैं।
- हरियाणा गुरुग्राम जिले की बादशाहपुर सीट पर सबसे ज्यादा और नारनौल में सबसे कम मतदाता हैं।
- साल 2024 के विधानसभा चुनाव में 5 लाख 1 हजार 682 युवा पहली बार मतदान करेंगे।
- लोकसभा चुनाव 2024 के बाद हरियाणा की सभी 90 सीटों पर 37 हजार मतदाता बढ़े हैं।












Click it and Unblock the Notifications