Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा में टिकट बांटने से पहले BJP-RSS में हुए दोफाड़, कौन-क्या चाहता?
BJP-RSS in Haryana Vihan Sabha Chunav 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवारों की पहली सूची जारी होने से पहले ही भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) में फूट पड़ गई है।
भाजपा-आरएसएस में दोफाड़ की वजह टिकट बंटवारा बताया जा रहा है। हरियाणा चुनाव को लेकर जमीन स्तर करवाए गए सर्वे के आधार पर आरएसएस चाहता है कि इस बार 70 फीसदी नए चेहरों पर दांव लगाया जाए जबकि भाजपा का मानना है कि पुराने नेता ज्यादा जिताऊ हैं।

मीडिया की खबरों की मानें तो आरएसएस ने हरियाणा की सभी 90 सीटों के लिए 2-2 संभावित नामों की सूची तैयार की है। जबकि भाजपा ने हर सीट पर 3-3 नाम सूची में शामिल किए हैं। इन्हीं नामों पर गुरुग्राम में होने वाली भाजपा चुनाव समिति की बैठक में मंथन होगा।
भाजपा चुनाव समिति की बैठक में हरियाणा की सभी 90 सीटों पर दो या तीन दावेदारों का एक पैनल बनाकर केंद्रीय नेतृत्व को भेजा जाएगा। यहीं से उम्मीदवार के नाम फाइनल होंगे। भाजपा के उम्मीदवारों की पहली सूची कांग्रेस की सूची से पहले आ सकती है।
हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर पिछले दिनों फरीदाबाद में भाजपा और आरएसएस नेताओं की बैठक हुई थी, जिसमें भाजपा को लोकसभा चुनाव 2024 में 5 सीटें हारने पर खामियां गिनाईं थी। जिसके बाद यह तय हुआ कि विधानसभा चुनाव 2024 आपसी तालमेल बनाकर लड़ा जाए।
...तो 60 से ज्यादा नेताओं की टिकट कट जाएगी
साल 2024 के हरियाणा विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नेताओं का फोकस नए चेहरों को टिकट देने पर है। अगर टिकट बंटवारे में आरएसएस की चली तो साल 2019 में चुनाव लड़ने वाले 60 नेताओं के टिकट अबकी बार कट जाएंगे। इनमें विधायक-मंत्री तक शामिल हैं।
हरियाणा विधानसभा चुनाव कार्यक्रम
गजट नोटिफिकेशन-5 सितंबर
नामांकन की शुरुआत-5 सितंबर
नामांकन की आखिरी डेट-12 सितंबर
नामांकन पत्रों की जांच-13 सितंबर
नाम वापसी की अंतिम डेट-16 सितंबर
मतदान- 1 अक्टूबर
मतगणना-4 अक्टूबर












Click it and Unblock the Notifications