'कांग्रेस में आंतरिक दरार, जनता का JJP को समर्थन', हरियाणा चुनाव पर पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला

Haryana Assembly Chunav 2024: हरियाणा की फिजा में विधानसभा चुनाव की बयार तेज हो गई है। सभी राजनीतिक दलों ने लगभग अपने सभी उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। राजनीतिक दल अपनी-अपनी बिसात बिछाने में लगे हैं। हरियाणा के चुनावी दंगल में जननायक जनता पार्टी (JJP) और आजाद समाज पार्टी (ASP) गठबंधन के साथ रण में है।

मीडिया से रूबरू हुए, पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने गुरुवार को कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, "कांग्रेस ने भिवानी की सीट सीपीआई(एम) को दे दी है...यह दर्शाता है कि कांग्रेस में कितनी बड़ी आंतरिक दरार है। हरियाणा की जनता की राय जेजेपी का पुरजोर समर्थन करेगी।"

Dushyant Chautala

जेजेपी और एएसपी का गठबंधन
पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला की जननायक जनता पार्टी (JJP) और चंद्रशेखर आजाद की आजाद समाज पार्टी (ASP) ने हरियाणा विधानसभा चुनाव एक साथ लड़ने का फैसला किया है। दोनों पार्टियों का यह गठबंधन चौधरी देवी लाल और कांशी राम की विचारधाराओं से प्रेरित है, जिनकी सोच राज्य के विकास और वंचितों के उत्थान पर आधारित रही है। गठबंधन का उद्देश्य हरियाणा में एक मजबूत राजनीतिक ताकत बनना है, जो राज्य के विकास और किसानों, श्रमिकों के हितों की रक्षा करे।

कौन कितनी सीटों पर लड़ रहा है?
इस गठबंधन के तहत जेजेपी 70 सीटों पर और एएसपी 20 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इस गठबंधन को राज्य में एक मजबूत राजनीतिक ताकत के रूप में देखा जा रहा है, और इसकी महत्वाकांक्षा दुष्यंत चौटाला को हरियाणा का अगला मुख्यमंत्री बनाना है।

दुष्यंत चौटाला का इतिहास और विचारधारा
दुष्यंत चौटाला के परदादा चौधरी देवी लाल ने भारतीय राजनीति में एक बड़ा नाम कमाया था। वह 1989-1991 के दौरान भारत के छठे उप प्रधानमंत्री रहे और वंचितों के लिए दलित चौपाल जैसी पहलों को बढ़ावा दिया। चौधरी देवी लाल की इसी विरासत को दुष्यंत चौटाला आगे बढ़ाने का दावा कर रहे हैं।

गठबंधन का उद्देश्य
बीते दिनों, चंद्रशेखर आजाद ने इस गठबंधन की महत्वता को रेखांकित करते हुए कहा था कि यह गठबंधन किसानों, श्रमिकों और समाज के वंचित वर्गों को सशक्त करने के लिए तैयार है। उनका कहना है कि "हम हरियाणा को एक साथ आगे बढ़ाने के लिए तैयार हैं और उन सभी को अपने साथ जोड़ेंगे जो समान विचारधारा रखते हैं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+