हरियाणा: फसल खरीद आसान होने पर 1 दिन में बिका 1 लाख क्विंटल से ज्यादा गेहूं, इन जिलों में सर्वाधिक बिक्री

चंडीगढ़। हरियाणा में फसल खरीद आसान होने पर किसान बड़ी तादाद में मंडियों पर पहुंचने लगे हैं। बीते रोज की बात की जाए तो सोमवार को यहां के 12 जिलों में 1 लाख क्विंटल से ज्यादा गेहूं बिका। गेंहू की सबसे ज्यादा यमुनानगर जिले में हुई। वहीं, सबसे कम कैथल में हुई। फिलहाल जींद और फतेहाबाद को छोड़ दिया जाए तो लगभग सभी जिलों में फसल खरीद शुरू हो गई। राज्य में रबी सीजन की फसल खरीद 1 अप्रैल को गेंहू की खरीद के साथ शुरू हुई थी।

अब जिन जिलों में एक दिन के दौरान किसानों से 10 हजार क्विंटल से ज्यादा गेंहू की खरीददारी हो रही है, उनमें यमुनानगर, झज्जर, हिसार, करनाल और कुरुक्षेत्र शामिल हैं। कृषि मंत्री जेपी दलाल का कहना है कि सरकार किसानों के लिए भरसक प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि, किसानों को 72 घंटे के अंदर उनकी फसल का भुगतान हो, यह सुनिश्चित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि, ग्रामीण क्षेत्रों में नए गोदाम बनाने को लेकर भी विचार-विमर्श कर रहे हैं।

haryana agriculture minister jp dalal On wheat crop purchase

जनसंपर्क एवं सूचना विभाग की ओर से बताया गया कि, हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जय प्रकाश दलाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'आत्मनिर्भर भारत अभियान' के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में नए गोदाम बनाने की संभावनाएं जल्दी से जल्दी तलाशें। कृषि मंत्री ने कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, हरियाणा भंडागार निगम तथा हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड के अधिकारियों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। जहां ऐसी बातें हुईं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+