एक्साइज ऑफिसर ने मंत्री की पार्टी के लिए मांगी स्कॉच व्हिस्की, ऑडियो वायरल होने पर हुआ ट्रांसफर

गुरुग्राम, अगस्त 19। हरियाणा के गुरुग्राम में एक एक्साइज ऑफिसर को अपने पद का इतना घुमान हो गया कि उसने हरियाणा सरकार के एक मंत्री के नाम पर शराब की एक दुकान से स्कॉच व्हिस्की की पांच बोतलें भेजने के लिए दुकानदार को धमकाया। दुकानदार ने उस अधिकारी की बातों को रिकॉर्ड कर लिया और फिर अधिकारी का ऑडियो वायरल हो गया। इसके बाद अधिकारी को बतौर सजा उसका ट्रांसफर कर दिया गया।

Gurugram excise officer transfered

दुकान के मालिक ने शराब नहीं होने की कही बात

जानकारी के मुताबिक, आबकारी विभाग के निरीक्षक संदीप लोहान ने सेक्टर 47 के बख्तावर चौक पर स्थित शराब की एक दुकान में फोन किया और स्कॉच व्हिस्की की छह बोतलें भेजने के लिए कहा। संदीप लोहान ने इस दौरान 'ग्लेनफिडिच' व्हिस्की स्टोर के मालिक से होटल भेजने के लिए कहा, जहां मंत्री की उपस्थिति थी। हालांकि स्टोर के मालिक ने कहा कि जो व्हिस्की वो चाहते हैं वो स्टोर में नहीं है। इसके बाद संदीप लोहान को गुस्सा आ गया। यह पूरा मामला 14 अगस्त का बताया जा रहा है।

अधिकारी ने दुकान के मालिक को धमकाया

अगले दिन संदीप लोहान उसी शराब की दुकान में पहुंच गए, जहां से मालिक ने स्कॉच व्हिस्की स्टोर में होने से मना कर दिया था। संदीप लोहान ने दुकान के मालिक समेत वहां के कर्मचारियों से बहुत ही बद्तमीजी से बात की और दुकान को बंद करवा दिया। इसके बाद दुकान के मालिक ने इस मुद्दे को एक्साइज कमीश्नर के सामने उठाया और लोहान के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। साथ ही दुकान के मालिक अनुज ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री कार्यालय को कर दी।

इस शिकायत के बाद जिला आबकारी और कराधान आयुक्त रविंदर सिंह ने लोहान का पंचकूला हेडक्वार्टर में ट्रांसफर कर दिया। साथ ही सरकार की ओर से भरोसा दिलाया गया है कि इस मामले की पूरी जांच होगी और आगे भी उचित कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+