हरियाणा न्यूज़ के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
Oneindia App Download

कोरोना विपदा के बीच राम रहीम ने अपनी मां से लगवाई गुहार, फिर भी खारिज हुई पैरोल अर्जी

Google Oneindia News

रोहतक। बलात्कार के दोषी डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की सारी कोशिशों पर पानी फिर रहा है। उसने कोरोना विपदा के बीच पैरोल अर्जी लगवाई, लेकिन वह फिर खारिज हो गई है। सुनारिया जेल प्रशासन ने उसे पैरोल पर छोड़ने से मना कर दिया है। बताया जा रहा है कि, इस बार राम रहीम ने अपनी मां नसीब कौर को आगे करके एक सप्ताह पहले अर्जी डाली। जिसमें 3 सप्ताह की पैरोल मांगी थी।

कभी मां तो कभी पत्नी के जरिए गुहार लगा राम रहीम

कभी मां तो कभी पत्नी के जरिए गुहार लगा राम रहीम

मां नसीब कौर ने अपनी बीमारी की हवाला दिया था। मगर, जेल प्रशासन ने सख्ती बरतते हुए यह अर्जी खारिज कर दी। इससे पहले राम रहीम की पत्नी हरजीत कौर ने भी उसकी मां की तबीयत का हवाला देकर पैरोल मांगी थी। इस पर हाईकोर्ट ने कहा था कि आप लोगों का इतना बड़ा अस्पताल है, वहां पर मम्मी का इलाज करवाओ, बाकी परिवार भी साथ ही है।

डेरा प्रमुख को 2017 में हुई थी 20 साल की सजा

डेरा प्रमुख को 2017 में हुई थी 20 साल की सजा

राम रहीम सुनारिया जेल-रोहतक में उम्रकैद भुगत रहा है। वर्ष 2017 में 29 अगस्त को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की विशेष अदालत ने राम रहीम को दोषी मानते हुए 20 साल की सजा सुनाई थी। राम रहीम का पूरा नाम गुरमीत राम रहीम सिंह है। वह 'डेरा सच्चा सौदा' का प्रमुख है। उसे अपनी दो शिष्याओं के साथ दुष्कर्म करने और आपराधिक धमकी देने के अपराध में यह सजा हुई।

30 लाख का जुर्माना भी लगाया गया था

30 लाख का जुर्माना भी लगाया गया था

राम रहीम को दो साध्वियों के साथ रेप के आरोप में 10-10 साल की अलग-अलग सजा भुगतनी पड़ रही है। साथ ही कोर्ट ने राम रहीम पर 30 लाख का जुर्माना भी लगाया था। फैसला सीबीआई की विशेष अदालत के न्यायाधीश जगदीप सिंह ने सुनाया था। यह अदालत रोहतक के पास सुनारिया की जिला जेल के पुस्तकालय में बनाई गई थी।

1999 में शिष्याओं को बनाया था हवस का शिकार

1999 में शिष्याओं को बनाया था हवस का शिकार

राम रहीम के खिलाफ वैसे तो बहुत केस चल रहे हैं। मगर, जिस जुर्म में वह सजा भुगत रहा है, वह मामला 1999 का है। राम रहीम पर 1999 में अपनी दो शिष्याओं के साथ दुष्कर्म करने के आरोप थे। इस मामले में उसके द्वारा आपराधिक धमकी भी दी गई थीं। कई साल बाद दुष्कर्म के मामले में 2002 में शिकायत दर्ज हो पाई। राम रहीम ने गवाहों पर भी हमले करवाए थे।

पढ़ें: हरियाणा में उम्रकैद भुगत रहे बलात्कारी राम रहीम से समर्थकों का मोह नहीं टूटा, रोज जेल भेज रहे हजारों चिट्ठियां और राखी

यह भी पढ़ें: राम रहीम के पास जाना चाहती है हनीप्रीत, हरियाणा पुलिस ने चेताया- न होने दी जाए इनकी मुलाकातयह भी पढ़ें: राम रहीम के पास जाना चाहती है हनीप्रीत, हरियाणा पुलिस ने चेताया- न होने दी जाए इनकी मुलाकात

आखिरकार जेल जाकर ही राम रहीम से मिली हनीप्रीत, डेरा सच्चा सौदा की चेयरपर्सन और वकील ले गई साथआखिरकार जेल जाकर ही राम रहीम से मिली हनीप्रीत, डेरा सच्चा सौदा की चेयरपर्सन और वकील ले गई साथ

हरियाणा की जेल में ही राम रहीम से मिली हनीप्रीत, इस बार 25 मिनट हुई दोनों की मुलाकातहरियाणा की जेल में ही राम रहीम से मिली हनीप्रीत, इस बार 25 मिनट हुई दोनों की मुलाकात

जेल में ही राम रहीम से मिली हनीप्रीत, डेरा सच्चा सौदा की चेयरपर्सन और वकील को ले गई साथजेल में ही राम रहीम से मिली हनीप्रीत, डेरा सच्चा सौदा की चेयरपर्सन और वकील को ले गई साथ

Comments
English summary
Gurmeet Ram Rahim Parole Plea Rejected by Sunaria Jail Rohtak
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X