गुरूग्राम: स्कूल के बाथरूम में स्वीपर ने 2 बच्चियों से की छेड़छाड़
गुरूग्राम। रेयान इंटरनेशनल स्कूल के बाद गुरुग्राम के एक स्कूल में बच्चियों के साथ स्वीपर द्वारा छेड़खानी का मामला सामने आया है। मामला गुरुग्राम डीएलएफ फेस-3 के विद्या स्कूल का है। जहां पर कक्षा 2 की 3 मासूम बच्चियों के साथ छेड़खानी की घटना सामने आई है। बुधवार को स्कूल के स्वीपर ने बाथरूम में मासूमों के साथ छेड़खानी की। गुरुवार को पुलिस ने आरोपी स्वीपर को गिरफ्तार कर लिया।

छेड़खानी का मामला तब सामने आया जब बच्ची ने घर पहुंच कर अपनी मां को पूरी बात बताई। इसके बाद बच्ची की मां ने स्कूल प्रशासन को इस घटना की खबर दी। स्कूल की प्रिन्सिपल सुप्रभा की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है।
डीएलएफ फेज 2 थाना पुलिस के आरोपी स्वीपर का नाम सुरेश को पकड़ लिया है। आरोपी फिलहाल नाथूपुर गांव में रहता है। वैसे वह झारखंड का रहने वाला है। बच्चों की शिकायत के बाद स्कूल प्रशासन ने स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की तो पाया गया कि स्वीपर बच्चों की गले लगाने की कोशिश कर रहा है और छेड़खानी कर रहा है। इस स्कूल का संचालन विद्या इंडिया नाम की एक गैर सरकारी संस्था करती है।












Click it and Unblock the Notifications