Haryana assembly election 2019: गढ़ी सांपला-किलोई सीट से विजयी हुए भूपेंद्र सिंह हुड्डा
नई दिल्ली। हरियाणा की गढ़ी सांपला-किलोई विधानसभा सीट पर एक बार फिर से भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने जीत दर्ज की है। हरियाणा के दो बार मुख्यमंत्री रह चुके भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने दोबारा से गढ़ी सांपला-किलोई सीट पर जीत हासिल की है। वर्तमान में भी वह इसी सीट से विधायक थे। जनता ने उनमें दोबारा से विश्वास जताते हुए जीत की माला पहना दी है, हुड्डा को कुल 97,330 वोट मिले। भूपेंद्र सिंह हुड्डा को भाजपा उम्मीदवार सतीश नांदल ने चुनौती दी थी जिन्हें सिर्फ 39256 वोट ही मिले।
हरियाणा की गढ़ी सांपला-किलोई विधानसभा सीट इस बार चर्चा में है, वजह प्रदेश के दो बार मुख्यमंत्री रह चुके कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा हैं। गढ़ी सांपला-किलोई सीट को भूपेंद्र सिंह हुड्डा का गढ़ माना जाता है, उनके खिलाफ 29 जून को इनलो छोड़कर भाजपा में शामिल हुए सतीश नांदल मैदान में हैं।

बता दें, 2014 में हुए हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा ने पहली बार राज्य में बहुमत हासिल किया था। भाजपा ने दस साल से सत्ता पर काबिज कांग्रेस को सत्ता से बाहर किया था। 2014 में हरियाणा की 90 सीटों में 47 पर भाजपा को जीत मिली थी, जबकि इंडियन नेशनल लोकदल को 19 और कांग्रेस को 15 सीटों पर जीत मिली थी। अन्य को 9 सीटें मिली थी।


Click it and Unblock the Notifications
