दिल्ली से हरियाणा के ढाबे पर खाना खाने गए 5 दोस्तों की कार ट्रक से टकराई, 4 की मौत
सोनीपत। हरियाणा में नेशनल हाईवे पर लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं। अब यहां मुरथल ढाबे पर बर्थडे पार्टी मनाने जा रहे 4 दोस्तों की सड़क हादसे में मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, पांच दोस्त दिल्ली से कार में सवार होकर निकले थे। रास्ते में सभी सुखदेव ढाबा पर खाना खाने के लिए आए थे, तभी फ्लाईओवर से नीचे उतरते ही ट्रक के साथ टक्कर हुई। ट्रक ने कार दुचका दी। मौके पर ही 4 युवकों की जान चली गई।

संवाददाता ने बताया कि, दिल्ली के रोहणी से तुषार गुप्ता जोकि एक कोचिंग सेंटर चलाता था। उसके मित्र शुभम शर्मा और वैभव ककराल जो कि इंजीनियर थे और आईटी कंपनी में कार्य करते थे। वहीं, मेघा पीजी की पढ़ाई कर रही थी। जब कार में वे युवक मुरथल क्षेत्र के ढाबे पर खाना खाने के लिए पहुंचे तो उनकी कार की एक ट्रक के साथ टक्कर हुई थी। जिनमें 4 तो वहीं मर गए, जबकि, एक अन्य घायल हो गया। उसका हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।

मुरथल पुलिस थाना से जांच अधिकारी अजमेर सिंह ने बताया कि, उन्होंने मौके पर पहुंच कर सभी चार युवकों के शवों को कब्जे में लिया। उसके बाद उन्हें अस्पताल में पोस्टमार्टम को भेजा। बाद में मृतकों को परिजनों को सौंप दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications