प्रधानमंत्री ने बुलाया या अंकित बैयनपुरिया ने खुद की थी रिक्वेस्ट? देसी रेसलर ने बताई मुलाकात की सच्चाई
Fitness Influencer Ankit Baiyanpuria: गांधी जयंती (02 अक्टूबर) से एक दिन पहले रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान के तहत श्रमदान किया। इस दौरान पीएम मोदी ने हरियाणा के सोनीपत के रहने वाले फिटनेस इन्फ्लुएंसर अनिल बैयनपुरिया के साथ मिलकर सफाई की। वहीं अब देसी रेसलर ने बताया कि आखिर पीएम मोदी से कैसे मुलाकात हुई?
पीएम मोदी के साथ 'स्वच्छांजलि' कार्यक्रम के तहत अंकित बैयनपुरिया ने झाड़ू थामकर स्वच्छता के लिए श्रमदान किया। पीएम मोदी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अंकित के साथ सफाई और बातचीत का वीडियो भी साझा किया।

वायरल हुआ वीडियो
सोशल मीडिया पर अंकित बैयनपुरिया और पीएम मोदी की मुलाकात का वीडियो जबरदस्त तरीके से वायरल हो चुका है। एक्स (ट्विटर) पर अंकित ट्रेंड कर रहे हैं। इस बीच लोगों के मन में सवाल था कि क्या इस मुलाकात के लिए पीएम मोदी ने उनको बुलाया या फिर अंकिल बैयनपुरिया ने खुद अनुरोध किया था।
मुलाकात के बाद क्या बोले बैयनपुरिया?
वहीं अब इस सवाल का जवाब अब खुद देसी रेसलर अंकिल बैयनपुरिया ने दिया है। उन्होंने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए अपना अनुभव साझा किया। अंकित ने कहा कि उनसे (पीएम मोदी) मिलने के बाद मुझे बहुत अच्छा लगा। मैं काफी समय से उनसे मिलना चाहता था।
अंकित ने बताया, "कुछ दिन पहले मैंने पीएमओ को मैसेज किया कि मैं पीएम मोदी से मिलना चाहता हूं। उन्होंने मुझे वापस फोन किया। सबसे पहले, मैं इस पर विश्वास नहीं कर पा रहा था। आज सुबह मैं उनसे मिला और 30-40 मिनट तक हमने एक साथ 'श्रमदान' किया। उन्होंने मुझसे मेरे वर्कआउट और डायट के बारे में पूछा। स्वच्छता एक दिन की नहीं होती इसे जीवन में उतारना पड़ता है।"
इससे पहले पीएम मोदी ने अंकित के साथ वीडियो साझा करते हुए लिखा कि "आज जब देश स्वच्छता पर ध्यान केंद्रित कर रहा है, अंकित बैयनपुरिया और मैंने भी ऐसा ही किया। केवल स्वच्छता से परे, हमने मिश्रण में फिटनेस और कल्याण को भी शामिल किया। यह सब स्वच्छ और स्वस्थ भारत की भावना के बारे में है।"












Click it and Unblock the Notifications