स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रही टीचर ने लगा रखे थे ईयर फोन, रेल की आवाज नहीं सुनी, कटकर हुई मौत
यमुनानगर. हरियाणा के यमुनानगर की गांधी नगर फाटक पर पटरी क्रॉस करते समय एक शिक्षिका ट्रेन से कट गई। उस शिक्षिका ने कान में ईयर फोन लगा रखे थे। ऐसे में वह शायद ट्रेन की आवाज नहीं सुन पाई। ट्रेन की ठोकर लगते ही उसकी जान चली गई। पता चला है कि स्कूल की छुट्टी के बाद शिक्षिका अपने घर लौट रही थी। रास्ते में वह गांधी नगर फाटक पर रेलवे लाइन पार करने लगी तो अंबाला की ओर से पैसेंजर ट्रेन आ गई। कुछ ही क्षणों में लोगों को उसकी लाश पटरी किनारे पड़ी मिली।

पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान गांधी नगर फाटक स्थित कुलदीप नगर निवासी 26 वर्षीय हरमिंदर कौर के रूप में हुई। वह कैंप स्थित प्राइवेट स्कूल में अध्यापक थीं। सोमवार को जब वह छुट्टी के बाद घर लौट रही थीं, तभी वह फाटकर पर ट्रेन की चपेट में आ गईं। बाद में पुलिस ने उनकी लाश हटवाई। मृतका के कानों में ईयरफोन लगे पाए गए। ऐसे में आशंका जताई गई कि उसने ट्रेन की आवाज नहीं सुनी होगी।












Click it and Unblock the Notifications