दुष्यंत चौटाला इंटरव्यू: हरियाणा में अबकी बार भी सत्ता की चाबी JJP के हाथ आई तो किसका ताला खोलेंगे?
Dushyant Chautala Interview: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में भी हर किसी की नजर जननायक जनता पार्टी (जजपा) के नतीजों पर रहेगी। अगर इस बार भी हरियाणा की सत्ता की चाबी दुष्यंत चौटाला की JJP के हाथ में आई तो किसके साथ सरकार बनाई जाएगी? इंटरव्यू में जेजेपी नेता व पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने इस तरह के कई सवालों के जवाब दिए हैं।
दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में जिस तरह के हालात बन रहे हैं कि उसे देख कहा जा सकता है कि त्रिशंकु विधानसभा होगी। जेजेपी पिछली बार दस सीटें जीती थी। इस बार दोगुनी सीटें जीतेंगे। जब नीतीश कुमार 40 सीटें लाकर बिहार में सरकार बना सकते हैं तो हरियाणा में हम क्यों नहीं बना सकते?

भूपेंद्र सिंह हुड्डा के पक्ष में नहीं जाऊंगा
दुष्यंत चौटाला कहते हैं कि मेरे पिताजी दस साल बिना किसी जुर्म के भूपेंद्र सिंह हुड्डा के शासन में सजा काटनी पड़ी। उस आदमी के पक्ष में कैसे जाऊंगा। भूपेंद्र सिंह हुड्डा से बड़ा लुटेरा तो हरियाणा में कोई आया ही नहीं।
दुष्यंत चौटाला ने कहा कि अजय सिंह चौटाला ने एक स्टेटमेंट दिया है। चौटाला साहब बुलाएंगे तो जरूर इनेलो के साथ जाने पर सोचा जा सकता है। मुझे नहीं लगता हमें जिस पार्टी से निष्कासित कर दिया गया। हम वहां गठबंधन करेंगे। हम चुनाव में भी आमने-सामने हैं। देखते हैं कौन बढ़त बनाएगा, कौन पिछड़ जाएगा?
पहली बार में बनवा दी भाजपा सरकार
उल्लेखनीय है कि इनेलो से अगल होने के बाद दुष्यंत चौटाला ने जननायक जनता पार्टी के नाम से नई पार्टी बना ली थी, जिसने पहली बार 2019 का विधानसभा चुनाव लड़ा और 10 सीटें जीते। तब कांग्रेस को 40 सीटें मिली थी। बहुमत के लिए 46 सीटें चाहिए थी। ऐसे में भाजपा ने जेजेपी के साथ मिलकर सरकार बनाई।
हरियाणा में भाजपा और जेजेपी के बीच गठबंधन की सरकार चार साल चली। मनोहर लाल खट्टर सीएम व दुष्यंत चौटाला डिप्टी सीएम रहे। जनवरी 2024 में गठबंधन टूट गया था। तब भाजपा ने अल्पमत की सरकार चलाई। खट्टर की जगह नायब सिंह सैनी सीएम बने।












Click it and Unblock the Notifications