Digvijay Chautala Wedding: रॉयल होने वाली है दिग्विजय चौटाला की शादी, सलमान खान से लेकर PM मोदी तक होंगे गेस्ट

15 तारीख को होने जा रही दिग्विजय चौटाला की शादी कई मायनों में खास है। इस शादी में कई वीआईपी लोगों को निमंत्रण दिया गया है। पीएम मोदी से लेकर सलमान खान तक कई लोग इस शादी में शामिल हो सकते हैं।

Digvijay Chautala

इन दिनों दिग्विजय चौटाला की शादी जबरदस्त सुर्खियों में बनी हुई है। हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के छोटे भाई दिग्विजय की शादी रमिंदिर कौर और दीप करण सिंह रंधावा की बेटी लगन रंधावा से हो रही है। दिग्विजय चौटाला का बैकग्राउंड राजनीति से है। लगन खुद भी राजनीतिक परिवार से आती हैं। 15 मार्च को होने वाली इस शादी से पहले आज कुछ रस्में निभाई गईं। आज से पांच दिन बाद होने वाली ये शादी कई मायनों में खास होने वाली है। आइये जानते हैं कि शादी को लेकर इतना बज क्यों बना हुआ है और ये शादी खास क्यों होने वाली है।

15 मार्च को होने जा रही रॉयल वेडिंग

15 मार्च को होने जा रही रॉयल वेडिंग

15 मार्च को होने जा रही दिग्विजय चौटाला की शादी को लेकर धूम मची हुई है। शादी की कुछ रस्में आज निभाई गईं। ये रस्में दिग्विजय चौटाला के बड़े भाई और उनकी पत्नी ने निभाई। इसके अलावा शादी के प्रमुख समारोह जैसे कि भात, तेल चढ़ाना, दोपहर का खाना वगैरह सिरसा में आज यानी 10 मार्च को ही आयोजित किए जा रहे हैं।

जानें क्यों खास होने वाली है शादी?

जानें क्यों खास होने वाली है शादी?

हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के छोटे भाई दिग्विजय चौटाला की शादी अपने आप में बेहद खास होने वाली है। बताते चलें कि ये कोई आम शादी नहीं है। समारोह में 16 एकड़ से भी ज्यादा के क्षेत्र में वॉटर प्रूफ टेंट लगाए गए हैं। इसके साथ ही जानकारी के मुताबिक, इस शादी में कम से कम 4,000 वीआईपी लोग शामिल हैं।

पीएम से लेकर भाईजान को इनविटेशन

पीएम से लेकर भाईजान को इनविटेशन

शादी समारोह में बॉलीवुड हस्तियों से लेकर राजनीतिक हस्तियों को भी इनवाइट किया गया है। राजनीति की बड़ी हस्तियों की बात की जाए, तो इस शादी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और केंद्रीय मंत्री अमित शाह के अलावा कई केंद्रीय मंत्रियों के शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है।

इन हस्तियों को किया है आमंत्रित

इन हस्तियों को किया है आमंत्रित

बॉलीवुड की नामी गिनामी हस्तियों को भी इस शादी का इनविटेशन मिला है। इस शादी में बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान, संजय दत्त, रणदीप हु़्डा, कैलाश खेर, एपी ढिल्लों, गुरू रंधावा और हनी सिंह समेत तमाम हस्तियों को इनवाइट किया गया है। जानकारी के मुताबिक, कुछ दिन पहले दिग्विजय ने खान और खेर सहित तमाम बॉलीवुड हस्तियों से मुलाकात की और खुद उन्हें शादी का निमंत्रण दिया।

कौन हैं दिग्विजय की दुल्हनिया?

कौन हैं दिग्विजय की दुल्हनिया?

दिग्विजय चौटाला की होने वाली दुल्हनिया की बात करें, तो उनका नाम लगन रंधावा है। लगन भी दिग्विजय की तरह ही राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखती हैं। लगन के दादा की बात करें, तो वे पंजाब सरकार में मंत्री रह चुके हैं। उनके पिता का नाम दीरकरण सिंह रंधावा और मां का नाम रमिंदर कौर है। दिग्विजय चौटाला की ये शादी 15 मार्च को होने जा रही है और सारे कार्यक्रम दिल्ली में रखे गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+