हरियाणा में आज से शुरु हुए 124 पीएमश्री स्कूल, सीएम खट्टर ने लोकार्पण कर प्रदेशवासियों किए समर्पित

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर बुधवार 25 अक्टूबर को महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने पीएमश्री स्कूलों का लोकार्पण किया। इसी के साथ हरियाणा पीएम श्री स्कूलों को शुरू करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। इस मौके पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवर पाल भी मौजूद रहे।

इस दौरान हरियाणा सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी नीतियों से देश शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व समृद्धि हासिल कर रहा है। प्रदेश में शिक्षण संस्थानों के विकास और उन्नयन को और गति देते हुए आज रोहतक में केंद्रीय शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान के साथ हरियाणा के 124 पीएम श्री स्कूलों का लोकार्पण कर प्रदेशवासियों को समर्पित किया।

Manohar Lal Khattar

नवीनतम तकनीक, स्मार्ट क्लास, खेल और आधुनिक सुविधाओं से युक्त इन स्कूलों से निश्चित ही प्रदेश के बच्चे लाभान्वित होंगे और उनका भविष्य उज्ज्वल बनेगा। इस दौरान सीएम ने कहा कि दूसरे चरण में 128 स्कूल और पीएम श्री बनेंगे, इसके लिए बजट भी जारी किया जा चुका है। वहीं, शिक्षा मंत्री कंवर पाल ने अपने संबोधन में कहा, पीएम श्री स्कूलों का कार्य शुरू कर दिया है।

टैब का बेहतर इस्तेमाल हो रहा। बच्चे इसका लाभ ले रहे हैं। सुपर 100 योजना से बच्चो को प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छा कर रहे हैं। नई शिक्षा नीति के तहत स्कूलों में काम तेजी से हो रहा है। वोकेशनल शिक्षा छठी कक्षा से लागू कर दी गई है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा विभाग ने शिक्षा सुधार के लिए बेहतर काम किया गया।

शिक्षकों के तबादलों का बड़ा उद्योग था, लेकिन हरियाणा सरकार ने ऑनलाइन तबादला नीति लागू कर इस उद्योग को बंद कर दिया। इसके लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल बधाई के पात्र हैं। सर्व शिक्षा अभियान पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई ने चलाया था। राइजिंग इंडिया की दिशा में नई शिक्षा नीति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लेकर आए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+