किसान पिता को धरने में ठंड से ठिठुरते देखा तो बेटियों ने अमेरिका से भेजे 10 लाख के गर्म कपड़े

Daughters Sent Warm Clothes for farmer father, रेवाड़ी। केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ किसान संगठनों के विरोध-प्रदर्शन को हरियाणा-दिल्ली बॉर्डर पर 1 महीने से ज्यादा समय हो गया है। इसी तरह किसान दिल्ली-जयपुर हाईवे-48 के हरियाणा-राजस्थान सीमा के रेवाड़ी स्थित खेड़ा बॉर्डर पर भी जुटे हुए हैं। जिनमें एक पंजाब के कपूरथला के मकसूदपुर निवासी सरदार सतनाम सिंह भी हैं। सतनाम सिंह यहां कड़ाके की ठंड के बीच प्रदर्शनकारियों को गर्म कपड़े बांटते देखे गए। उन कपड़ों के बारे में सतनाम से पूछा गया कि ऐसे कपड़े कहां से आए हैं, तो वह बोले कि मेरी बेटियों ने अमेरिका से भिजवाए हैं।

Recommended Video

    किसान पिता को धरने में ठंड से ठिठुरते देखा तो बेटियों ने अमेरिका से भेजे 10 लाख के गर्म कपड़े
    Daughters Sent Rs 10 lakhs worths Warm Clothes for father From America

    सतनाम सिंह ने बताया कि, हमारी बेटियां गुरप्रीत कौर और तलविंदर कौर अमेरिका में रहती हैं। दोनों ने टीवी पर मुझे ठंड के बीच धरने पर बैठे देखा था। इससे उन्हें बड़ी चिंता हुई। फिर क्या था, उन्होंने 10 लाख रुपये की कीमत के गर्म कपड़े भिजवा दिए। अब इन कपड़ों से अन्य किसान भाइयों का जाड़ा भी दूर हो जाएगा।' वहीं, अपनी बेटियों की बात करते हुए सतनाम बोले- ''मेरी बेटियों का कहना है कि हमारी खेती की बदौलत ही वे आज अमेरिका में रह रही हैं, ऐसे में आज जब मुझे सड़क पर ठिठुरते देखा तो रहा नहीं गया। वह बोलीं कि, हम मदद करेंगे। उसके बाद ये कपड़े लिए गए।''

    Daughters Sent Rs 10 lakhs worths Warm Clothes for father From America

    बकौल सतनाम सिंह, ''इन कपड़ों को ट्रक में भरकर लाया गया और किसानों को बांटा जा रहा है, ताकि अपनी खेती-क्यारी बचाने के लिए चल रहे आंदोलन में जुटने वाले किसान ठंड से बच सकें।' वह यह भी बोले कि, हमने अपनी खेती से की गई कमाई से ही बेटियों को अमेरिका भेजा था। वो वहां अच्छा खा-कमा रही हैं।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+