हरियाणा में मॉर्निंग वॉक पर गए क्राइम ब्रांच के ASI की गोली मारकर हत्या

हरियाणा में पुलिस कर्मचारी की हत्या का मामला सामने आया है। यहां सुबह टहलने निकले क्राइम ब्रांच के एएसआई संजीव की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। बाइक सवार शूटर्स ने पुलिस कर्मचारी को उसके घर के पास ही गोली मार दी।

यह मामला हरियाणा के करनाल का है, यहां शूटर्स ने ताबड़तोड़ गोली चलाकर पुलिस कर्मचारी की हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि जब एएसआई अपने घर से टहलने निकले थे, इसी दौरान उनके घर के पास बाइक सवार बदमाश आए और उन्होंने उनके सिर पर गोली मार दी।

murder

गौर करने वाली बात है कि करनाल में इस तरह की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। इससे पहले ओंगद गांव में भी बाइक सवार बदमाशों ने गोलियां चलाई थी। करनाल के कुटेल गांव के पास एएसआई संजीव रहते थे। संजीव हरियाणा पुलिस के जवान थे और वह यमुनानगर में क्राइम ब्रांच में एएसआई थे। उन्होंने कुछ समय पहले ही अपना ऑपरेशन कराया था।

बताया जा रहा है कि संजीव जब सुबह टहलने निकले थे, इसी दौरान बाइक पर सवार बदमाश यहां आते हैं और दो राउंड फायरिंग करते हैं। एक गोली संजीव के माथे पर लगती है और दूसरी कमर पर। जिसके बाद गंभीर हालत में संजीव को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।

मौके से पुलिस की टीम पहुंची और गोलियों के खोखे को बरामद किया है। दूसरी ओर घटना के बाद परिवार में मातम पसर गया है। हाल ही में संजीव के भाई और पिता का देहांत हुआ था। ऐसे में संजीव के ऊपर ही परिवार की जिम्मेदारी थी। बहरहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आस-पास के सीसीटीवी फुटेज को तलाश रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+