हरियाणा में कोरोना के 98% मरीज हुए स्वस्थ, जान गंवाने वालों का आंकड़ा 3 हजार पार पहुंचा
चंडीगढ़। कोरोना वैक्सीन आने के साथ ही देशभर के राज्यों में कोरोना-मरीजों में कमी आई है। हरियाणा में कोरोना के अभी तक मिले कुल मरीजों में से 98 प्रतिशत से अधिक ठीक हो चुके हैं। कोविड पॉजिटिव लोगों की संख्या तेजी से नियंत्रित हुई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, राज्य में अभी तक 2 लाख 67 हजार 247 पॉजिटिव केस मिले हैं और इनमें से 2 लाख 61 हजार 955 ठीक हो चुके हैं। इसके अलावा राज्य में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा भी अब लगातार घट रहा है। हालांकि, अब तक राज्य में 3003 लोग दम तोड़ चुके हैं।
ताजा जानकारी के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना महामारी के 113 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। वहीं, इस अवधि में हरियाणा के ही यमुनानगर में 1 व गुरुग्राम में 1 और व्यक्ति की जान गई है। इसके अलावा बुधवार को 204 और मरीज ठीक भी हुए हैं। मरीजों की संख्या अब 108 दिनों में दोगुणा हो रही है।
कोरोना वायरस: गुजरात में संक्रमितों का रिकवरी रेट हुआ 96% के पार, लेकिन 4.69 लाख लोग क्वारंटाइन
जिलों
का
हाल-
जिला
पॉजिटिव
ठीक
हुए
गुरुग्राम
57902
57140
फरीदाबाद 46099 45408
सोनीपत 14925 14618
हिसार 17059 16715
अम्बाला 11769 11552
करनाल 11063 10801
पानीपत 10699 10441
रोहतक 12232 12028
रेवाड़ी 11370 11228
पंचकूला 10401 10040
कुरुक्षेत्र 8789 8576
यमुनानगर 6793 6485
सिरसा 8041 7871
महेंद्रगढ़ 6608 6572
भिवानी 6308 6154
झज्जर 5858 5744
पलवल 4417 4373
जींद 5149 4719