हरियाणा में 7 जनवरी से चलेगा वैक्सीन का 'ड्राई रन', 2021 में 67 लाख लोगों को लगेगा टीका

चंडीगढ़। Corona Vaccine launch in India भारत ने कोरोना वैक्सीन की दिशा में एक दिन के अंदर दो कामयाबी हासिल कर ली हैं। दरअसल रविवार को ड्रग्स कंट्रोल जनरल ऑफ इंडिया की तरफ से कोविशील्ड और कोवैक्सीन के आपात इस्तेमाल की मंजूरी दी गई। अब देसभर में वैक्सीन का टीकाकरण अभियान शुरू होगा। इसके लिए सभी राज्यों में अब जोरशोर से तैयारियां शुरू हो गई हैं। हरियाणा में भी सरकार ने टीकाकरण अभियान को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। सरकार ने बताया है कि इस साल राज्य में 67 लाख लोगों को कोरोना वैक्सीन दी जाएगी।

Vaccination

सबसे पहले 2 लाख हेल्थ वर्कर्स को लगेगा टीका

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के निर्देशानुसार राज्य सरकार ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। टीकाकरण लगाने की प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश में ड्राई रन भी शुरू होगा और उसके बाद 67 लाख लोगों को इस साल के अंदर वैक्सीन का टीका लगाया जाएगा। इनमें 2 लाख हेल्थ वर्कर्स, 4.5 लाख के करीब फ्रंटलाइन वर्कर्स, 50 साल की आयु से ऊपर की आबादी वाले 58 लाख लोगों को टीका लगेगा, 50 साल से कम आयु के ऐसे लोग जो बीमार हैं 2.25 लाख शामिल हैं।

राज्य में पहले चलेगा ड्राई रन

स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव अरोड़ा ने बताया कि कोविड-19 वैक्सीन लगाने की सुचारु प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा हरियाणा में 'ड्राई रन' की योजना बनाई गई है ताकि आगे की योजना पर तेजी से काम किया जा सके। राजीव अरोड़ा ने बताया है कि ड्राई रन 7 जनवरी को चलाया जाएगा। इस कार्यक्रम की वजह से आगे टीकाकरण अभियान की विस्तृत योजना तैयार करने में मदद मिलेगी। ड्राई रन के दौरान राज्य में तीन जगहों पर वैक्सीनेशन होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+