Haryana News: सीएम सैनी ने पटौदी विधानसभा की 18 सड़कों के सुधार को दी मंजूरी, 6.20 करोड़ की आएगी लागत

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने गुरुग्राम जिले के पटौदी विधानसभा की 18 सड़कों की विशेष मरम्मत एवं सुधार के लिए प्रशासनिक मंजूरी प्रदान की है। इन सभी पर 6.20 करोड़ रुपए से अधिक की लागत आएगी।

एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि जिन विशेष सड़कों की मरम्मत को मंजूरी मिली है। उनमें गुरुग्राम जिले में 39.95 लाख रुपए से अधिक की लागत से गांव नरहेड़ा तक 1.620 किलोमीटर लंबे एचएनपीपी मार्ग, 41.11 लाख रुपए से अधिक की लागत से गांव राजपुरा से गांव मुज्जफरा तक 2.25 किलोमीटर लंबे मार्ग, 90.98 लाख रुपए से अधिक की लागत से गांव भोंकरका से गांव परसोली तक 2.790 किलोमीटर, डीजे रोड से गांव बिलासपुर कलां तक 0.240 किलोमीटर लंबी सड़क जिसकी लागत 21.41 लाख रुपए, डीजे रोड से आरएलएस कॉलेज सिधरावली तक 0.150 किलोमीटर लंबी सड़क जिसकी लागत 11.38 लाख रुपए, पटौदी रोड से गांव पहाड़ी तक 0.160 किलोमीटर लंबी सड़क जिसकी लागत 14.46 लाख रुपए, जीवाड़ा-गुढ़ाना रोड से हलियाकी तक 0.140 किलोमीटर लंबी सड़क जिसकी लागत 7.35 लाख रुपए शामिल है।

cm saini

इसके अलावा स्वीकृत परियोजनाओं में लिंक रोड पर मिर्जापुर से स्कूल तक 0.820 किलोमीटर लंबी लिंक रोड का सुदृढ़ीकरण 34.74 लाख रुपए, ढाणी प्रेम नगर से केएमपी एक्सप्रेसवे तक 0.630 किलोमीटर लंबी सड़क जिसकी लागत 15.04 लाख रुपए, गुरुग्राम पटौदी रेवाड़ी रोड से खोर रोड तक 1.800 किलोमीटर लंबी सड़क जिसकी लागत 34.15 लाख रुपए, गांव लोकरा मऊ रोड से ढाणी लोकरी रोड तक 2.400 किलोमीटर सड़क 78.98 लाख रुपए, रेवाड़ी-पटौदी रोड से मलिकपुर तक 1.820 किलोमीटर की लागत से 35.79 लाख रुपए, गांव रामपुरा जटौला रोड से ढाणी जटोला तक 65.83 लाख रुपए की लागत से सड़क निर्माण कार्य शुरू किया गया है। प्रवक्ता ने कहा कि इन व्यापक सड़क सुधारों से पटौदी विधानसभा क्षेत्र में कनेक्टिविटी और बुनियादी ढांचे में उल्लेखनीय वृद्धि होने की उम्मीद है। जिससे क्षेत्र के लोगों को लाभ होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+