BJP का वॉल पेटिंग अभियान, हरियाणा सीएम मनोहर लाल ने पंचकूला में 'कमल' में भरा रंग
Haryana News: आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारियों को धार देना शुरू कर दिया है। इसी के तहत पार्टी ने सोमवार को वॉल पेंटिंग कर लोकसभा चुनाव 2024 के प्रचार अभियान का शुभारंभ किया। जिसके तहत हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने वॉल पेटिंग की।
2024 लोकसभा चुनाव की तैयारी के तहत भारतीय जनता पार्टी ने मकर संक्रांति के दिन से दो अभियानों की शुरुआत की, जिसमें वॉल पेटिंग के तहत बीजेपी बाजरो, दुकानों और सार्वजनिक स्थानों पर वॉल पेंटिंग में जरिए कमल का फूल बनाते हुए चुनावी सिंबल को दर्शाएगी।

सोमवार को पंचकूला में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने अभियान का आगाज करते हुए पार्टी के सिंबल 'कमल' को बनाकर उसमें रंग भरा।
अपने वीडियो को एक्स पर पोस्ट करते हुए सीएम मनोहर लाल ने लिखा-"चलो फिर एक बार मोदी सरकार बनाते हैं, चलों मिलके साथ आगे देश को बढ़ाते हैं। आज पंचकूला में 'दीवार लेखन' के माध्यम से अपने दायित्व के निर्वहन का छोटा सा प्रयास।"
दिल्ली में जेपी नड्डा ने किया शुभारंभ
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने लोकसभा चुनाव के लिए 'दीवार लेखन' कार्यक्रम के शुभारंभ के दौरान पार्टी के चिह्न 'कमल' को रंगा। इस दौरान नड्डा ने कहा, "आज से देश भर में हमारा दीवार लेखन का कार्यक्रम शुरू हो रहा है। हमारा प्रयास है कि भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता इस कार्यक्रम से जुड़े। जनता से हमारी विनम्र अपील है कि देश में फिर से मोदी सरकार बने जिससे देश में स्थिरता के साथ विकास हो।"












Click it and Unblock the Notifications