पीएम मोदी के फिट इंडिया का सीएम मनोहर लाल खट्टर ने किया समर्थन, की ये अपील
वर्ष 2023 खत्म हो रहा है, आज इस साल के आखिरी दिन के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के जरिए लोगों से अपील की है कि वह नए साल पर संकल्प लें कि खुद को स्वस्थ्य रखेंगे। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए हर संभव कोशिश करें।
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भी पीएम मोदी की इस अपील का समर्थन करते हुए कहा कि इससे बड़ा संकल्प और क्या हो सकता है कि हम खुद को स्वस्थ्य रखने का प्रण लें और इसके लिए हर संभव कोशिश करें।

मनोहर लाल खट्टर ने सोशल मीडिया पर लिखा, नव वर्ष पर सभी नया resolution लेंगे, जिसमें फिटनेस को लेकर भी लोग जिम ज्वॉइन करेंगे, कोई योग करेगा, तो कोई खुद को फिट रखने के लिए हेल्दी डाइट एवं जल्दी उठने व सोने का भी resolution लेगा।
इस नए साल पर आप जो भी संकल्प लें, उसे दृढ़ निश्चय के साथ पूरा करें। क्योंकि कोई भी अधूरी चीज आपको पूर्ण परिणाम नहीं दे सकती। गंतव्य पर पहुंचने के लिए कठिनाइयां तो आएंगी ही, आपको अर्जुन की तरह लक्ष्य को भेदना होगा और खुद को स्वस्थ रखने का प्रण लेना है। आज मन की बात कार्यक्रम में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कहा है कि 2024 की शुरुआत करने के लिए आपके पास अपनी फिटनेस से बड़ा संकल्प और क्या होगा।
पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में कहा कि हमे अपने मानसिक स्वास्थ्य को भी प्राथमिकता देनी चाहिए। पीएम ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक का इस्तेमाल मेंटल हेल्थ के लिए किया जा रहा है। फिट इंडिया के सपने को सापार करने के लिए नवीन स्टार्टअप आईडिया मेरे साथ जरूर साझा करें। पीएम ने कहा कि इस सेक्टर में कई तरह के स्टार्टअप शुरू हुए हैं। आर्टिफिशियल टूल का इस्तेमाल काफी बढ़ रहा है। हमे इसका इस्तेमाल फिटनेस के क्षेत्र में भी करना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications