BJP के दिग्गज नेता बीरेंद्र सिंह ने दिया इस्तीफा, कांग्रेस में होंगे शामिल, किस वजह से थे नाराज?
Birender Singh Resigns: लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी को हरियाणा में बड़ा झटका लगा है। पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह ने सोमवार को बीजेपी से इस्तीफा दे दिया है। वे कांग्रेस में शामिल होंगे। बीरेंद्र सिंह मंगलवार को पहले नवरात्र पर कांग्रेस में शामिल होंगे।
इससे पहले पिछले महीने 10 मार्च को बीरेंद्र सिंह के बेटे और हिसार से सांसद बृजेंद्र सिंह ने बीजेपी छोड़ दी थी और वे कांग्रेस में शामिल हो गए थे। कांग्रेस उन्हें हिसार से ही लोकसभा का टिकट दे सकती है।

बृजेद्र सिंह के इस्तीफे के बाद लोग यह जानने का इंतजार कर रहे थे कि बीरेंद्र सिंह कब ज्वाइन करेंगे। ऐसे में अब उनका इंतजार मंगलवार को खत्म होने जा रहा है। बीरेंद्र सिंह ने पिछले दिनों दावा किया था कि उनके साथ कुछ विधायक भी कांग्रेस में शामिल होंगे। इस खबर को खुद बीरेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किया है।
बीरेंद्र सिंह 2014 में विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी में शामिल हुए थे। बीजेपी में आने से पहले वे 40 सालों तक कांग्रेस के साथ रहे थे। इसके बाद उन्हें राज्यसभा का सदस्य बनाकर केंद्रीय मंत्री बनाया गया था। 2019 के लोकसभा चुनाव में बृजेंद्र सिंह को बीजेपी ने हिसार लोकसभा सीट से टिकट दिया था और उन्होंने जीत हासिल की थी।
आपको बता दें कि दोनों पिता-पुत्र लगातार हरियाणा में बीजेपी को जजपा से गठबंधन तोड़ने की वकालत कर रहे थे। जब बीजेपी ने ऐसा नहीं किया तो बीरेंद्र सिंह ने बीजेपी छोड़ने का ऐलान कर दिया।
पिछले कुछ दिनों से बीरेंद्र सिंह बीजेपी और दुष्यंत चौटाला की पार्टी जेजेपी पर हमलावर हैं। उन्होंने 28 मार्च को कहा था, ''जेजेपी बीजेपी की बी-टीम नहीं, ये बीजेपी के रिजर्व प्लेयर हैं। जेजेपी ने कहा है कि सभी सीटों पर उम्मीदवार उतारेंगे। ऐसे में बीजेपी सोच समझकर जेजेपी से कहेगी कि किन-किन सीटों पर उम्मीदवार खड़ी करनी है।''
{document1}












Click it and Unblock the Notifications