गुरुग्राम में कार में लगी आग, प्रॉपर्टी डीलर जिंदा जला
गुरुग्राम। हरियाणा के गुरुग्राम में कार के अचानक ही आग पकड़ लेने से उसमें सवार शख्स जिंदा जल गया। मृतक की पहचान 56 साल के प्रोपर्टी डीलर सूबे सिंह यादव के तौर पर हुई है। घटना गांव गढ़ी के नजदीक सूबे सिंह के प्रॉपर्टी डीलिंग के कार्यालय के बाहर हुई है। यादव कार्यालय के बाहर अपनी मारुति एस्टीम कार में बैठे थे, तभी कार ने आग पकड़ ली। सेंट्रल लॉकिंग के चलते वो बाहर नहीं निकल पाए और जिंदा जल गए। परिजनों ने इसे दुर्घटना कहा है और पुलिस में किसी भी तरह की शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

जिस वक्त घटना हुई तब कार का एसी चला हुआ था। गाड़ी काफी देर तक स्टार्ट रहने के चलते उसमें आग लग गई। धुंआ देख लोगों ने कार पर पानी डाला, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। यादव शुक्रवार को वह अपने दो दोस्तों के साथ कार से यहां आए थे। उनके दोस्त कार से उतरकर ऑफिस चले गए वहीं सूबे सिंह गाड़ी में ही बैठकर गाड़ी खड़ी कर मोबाइल पर बात करने लगे। तभी कार धू-धू कर जलने लगी। आग बुझने के बाद सूबे सिंह का शव कार की पिछली सीट पर मिला।












Click it and Unblock the Notifications