VIDEO:चार मंजिला बिल्डिंग की छत पर चढ़ा सांड, लोगों का सवाल-आखिर उतरा कैसे?
अंबाला, 18 जुलाई: देश के कई राज्यों में आवारा जानवर आम लोगों के लिए समस्या बने हुए हैं। यूपी समेत कई राज्यों में खुले सांडों के चलते अब तक कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक आवारा सांड का वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में सांड एक चार मंजिला बिल्डिंग की छत पर चढ़ा हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो हरियाणा के कैथल जिले का है। जहां पर एक बिल्डिंग की छत पर सांड पहुंच गया। सांड को नीचे उतारने के लिए पशु विभाग और स्थानीय लोगों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। (वीडियो नीचें देखें)

सांड 4 मंजिला घर की छत पर चढ़ गया
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कैथल की अंबाला रोड पर चिरंजीवी कॉलोनी में एक निर्माणाधीन भवन में रविवार सुबह एक सांड 4 मंजिला घर की छत पर चढ़ गया। इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पशुपालन विभाग समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारियों को इसकी सूचना दी। इसके बाद डॉ. सुरेंद्र नैन की अगुवाई में पशुपालन विभाग और गोरक्षा दल की टीम के अलावा समाज सेवी राजू डोहर व उनके समाजसेवी लोग मौके पर पहुंचे।

उतारने से पहले सांड को किया गया बेहोश
लोगों ने पहले छत पर चढ़े सांड को सीढ़ियों से उतारने की कोशिश की, लेकिन सांड के आक्रमक स्वाभव और फिसलने के डर से वे उसे सीढ़ियों से उतारने में असफल रहे। जिसके बाद पशुपालन विभाग द्वारा बड़ी हाइड्रोलिक क्रेन मंगवाई गई। छत मौजूद लोगों ने पहले सांड को रस्सियों से बांधकर काबू किया। जिसके बाद पशुपालन विभाग के डॉक्टर सुरेंद्र नैन ने सांड को बेहोशी के दो टीके लगाए। जिससे उस सांड को जमीन पर उतारने में आसानी रहे।

चार घंटे तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन
सांड के बेहोश होने के बाद स्थानीय लोगों ने उस मजबूत बेल्टों में बांधा, जिससे उसे क्रेन से टांगकर आसानी से उतारा जा सके। इसके बाद बड़ी ही सावधानी के साथ सांड को छत से नीचे उतारा गया। ये रेस्क्यू ऑपरेशन करीब चार घंटे तक चला। इस दौरान आसपास के बच्चे, महिलाएं और पुरुष अपनी अपनी छतों पर खड़े इस रेस्क्यू ऑपरेशन के देखते रहे। इस दौरान लोग इस घटना की फोटो और वीडियो बनाते दिखे।
कैथल के लोगों के बीच चर्चा का विषय बना सांड
सांड के चार मंजिला बिल्डिंग की छत पर चढ़ने की खबर पूरे कैथल में लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई। पहले लोग इस बात से हैरान रह गए कि सांड आखिर चार मंजिला इमारत पर चढ़ा कैसे? फिर 4 घंटे बाद लोगों के पचा चला कि सांड को छत से सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। तो लोगों के बीच फिर चर्चा शुरू हो गई कि आखिर उसे उतारा कैसे गया? हालांकि इसी बीच सांड के क्रेन से उतारने के वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए, तो उन्हें अपने सवाल का जवाब मिल गया।
लोगों ने सांड के बिल्डिंग से ऐसे उतारा
मीडिया से बातचीत में कैथल के कई लोगों ने बताया कि, उन्होंने शहर में इस तरह की पहली घटना देखी थी, कि कोई अवारा पशु इतनी ऊंची बिल्डिंग पर चढ़ गया हो। लोगों में इस बात का गुस्सा दिखाई दिया कि, स्थानीय निगम आवारा पशुओं को आबादी वाले इलाकों से बाहर रखने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है। आए दिन आवारा पशु हादसे का कारण बनते हैं।












Click it and Unblock the Notifications