पलवल: 10 दिन से लापता युवक का कुएं में मिला शव, सिर में लगी थी गोली

पलवल। खबर हरियाणा के पलवल जिले से है। यहां दस दिन पूर्व लापता हुए एक युवक का शव कुएं से बरामद हुआ है। युवक के सिर में गोली लगी हुई थी। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। फॉरेंसिक विभाग की टीम ने मौका-ए-वारदात से साक्ष्यों को कब्जे में लेकर शव को कुए से बाहर निकाला और पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

body of young man found in well missing for 10 days

पलवल डीएसपी यशपाल खटाना ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को सूचना मिली की गांव कारना से ककराली की तरफ जाने वाले कच्चे रास्ते पर एक कुआ है, जिसमें किसी का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और फॉरेंसिक विभाग की टीम पहुंच गई। फॉरेंसिक विभाग की टीम ने मौका-ए-वारदात से साक्ष्यों को कब्जे में लिया और ग्रामीणों की मदद से शव को कुए से बाहर निकाला।

मृतक युवक की पहचान गांव कारना निवासी 21 वर्षीय प्रवीण के रुप में हुई। प्रवीण गोवर्धन पर्व वाले दिन घर से बगैर कुछ बताए कहीं चला गया था। जिस संबंध में पीडि़त के भाई अनिल की शिकायत पर 17 नवंबर को गुमशदी का मामला दर्ज किया गया था। मृतक प्रवीण के सिर में गोली लगी हुई है। इसी के साथ ही मृतक के परिजनों ने भी हत्या का आरोप लगाया है। फिलहाल शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। हत्या किसने और क्यों की है इस संबंध में गहनता से जांच की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+