हरियाणा: ऑयल मिल के बॉयलर में हुआ ब्लास्ट, 15 मजदूर झुलसे

हिसार। हरियाणा में हिसार के उकलाना में एक तेल मिल के बॉयलर में विस्फोट हुआ जिसमें कई श्रमिक झुलसकर घायल हो गए जिनमें से सात की हालत गंभीर बताई जा रही है। विस्फोट के बाद तेल मिल में आग लग गई। घटना रविवार के तड़के लगभग 3 बजे की है।

 Blast in boiler of oil mill in Haryana

हिसार तोहन रोड पर आशीष ऑयल मिल के बॉयलर टैंक में ब्लास्ट के बाद आग लग गई जिसे बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड पहुंची। आग बुझाने में पांच घंटे लग गए। ब्लास्ट की वजह से तेल मिल का ढांचा गिर गया और हर जगह मलबा पसर गया।

ब्लास्ट में घायल 15 लोगों को हिसार के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। सात मजदूरों की हालत काफी नाजुक है। इस घटना के बाद हिसार की पुलिस प्रमुख मनीषा चौधरी घायलों को देखने हॉस्पिटल गईं।

बताया जा रहा है कि आशीष ऑयल मिल काफी दिनों से बंद थी। इसे शनिवार को शुरू किया गया था। बॉयलर में लीकेज की वजह से आग लगी और ब्लास्ट हो गया। आग से तेल मिल तहस-नहस हो गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+