लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी: हरियाणा में BJP अकेले लड़ेगी निकाय चुनाव

हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) की सरकार है। 2019 में दोनों पार्टी के गठबंधन की सरकार बनी थी।

चंडीगढ़, 29 मई: हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) की सरकार है। 2019 में दोनों पार्टी के गठबंधन की सरकार बनी थी। बीजेपी के मनोहर लाल मुख्यमंत्री और जेजेपी के दुष्यंत चौटाला उप मुख्यमंत्री बने थे।

manohar lal khattar

इस बीच बीजेपी ने हरियाणा में निकाय चुनाव अकेले लड़ने की बात कहकर जेजेपी की चिंता बढ़ा दी है। बीजेपी ने रविवार को कहा कि 19 जून को होने वाले हरियाणा निकाय चुनावों में वह अकेले मैदान में उतरेगी। वहीं, जेजेपी फिर से एक साथ निकाय चुनाव लड़ने के लिए भाजपा के साथ बातचीत कर रही थी। लेकिन भाजपा ने साफ कह दिया कि वह अकेले चुनाव लड़ेगी।

पंचकूला में एक जून को होगी बैठक

हरियाणा भाजपा प्रमुख ओपी धनखड़ ने कहा कि हम अकेले नगर परिषद चुनाव लड़ेंगे और जिला इकाइयां नगर पालिका का फैसला करेंगी। उन्होंने कहा कि भाजपा की जिला इकाइयां उन उम्मीदवारों का फैसला करेंगी जो नगर पालिका में पार्टी के लिए लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि चुनाव की योजना बनाने के लिए एक जून को पंचकूला में एक बैठक होगी।

आप भी तलाश रही मौके

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी पंजाब में सत्ता में आने के बाद अब हरियाणा में भी मौके तलाश रही है। वहीं, भाजपा अकेले निकाय चुनाव लड़कर ये जांचना चाहती है कि कृषि कानूनों का प्रभाव अभी भी है या नहीं। ऐसा करके बीजेपी लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी में जुट गई है। चर्चा यह है कि स्थानीय भाजपा नेताओं को शहरी मतदाताओं के बीच आम आदमी पार्टी का बढ़ता प्रभाव दिखाई देता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+