चुनाव से पहले हरियाणा में BJP का खेल! रोहतास जांगड़ा ने सिरसा सीट से नामांकन लिया वापस, गोपाल कांडा को समर्थन

सिरसा से भाजपा उम्मीदवार रोहतास जांगड़ा ने अचानक अपना नामांकन वापस ले लिया है। उनका नाम बीजेपी की तीसरी और अंतिम सूची में था। इस फैसले से कई अटकलें लगनी शुरू हो गई हैं। हालांकि, रोहतास ने बताया कि उन्होंने पार्टी के कहने पर यह कदम उठाया है। अब बीजेपी सिरसा सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार गोपाल कांडा का समर्थन करेगी, जो इस सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।

हरियाणा विधानसभा चुनाव के नामांकन वापसी के अंतिम दिन बीजेपी ने यह रणनीतिक कदम उठाया है। पार्टी ने हरियाणा लोकहित पार्टी (HLP) के उम्मीदवार गोपाल कांडा को समर्थन देने का निर्णय लिया है। समझौते के तहत गोपाल कांडा रानिया सीट से अपने उम्मीदवार को वापस लेंगे।

BJP Haryana

बीजेपी की गुप्त मीटिंग में लिया गया फैसला

सोमवार की सुबह बीजेपी ने एक गुप्त बैठक बुलाई थी, जिसके बाद सिरसा विधानसभा सीट से प्रत्याशी वापस लेने का निर्णय लिया गया। रोहतास जांगड़ा ने नामांकन वापसी का ऐलान करते हुए कहा कि उन्होंने पार्टी के फैसले का सम्मान करते हुए यह कदम उठाया है। भारतीय जनता पार्टी ने हरियाणा की सभी 90 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे। एक कैंडिडेट के नामवापसी के बाद अब 89 उम्मीदवार मैदान में बचे हैं।

गोबिंद कांडा का नामांकन रद्द

फतेहाबाद से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन भरने वाले सिरसा के बीजेपी नेता गोबिंद कांडा का नामांकन शुक्रवार को रिजेक्ट हो गया था। छंटनी के दौरान गोबिंद कांडा समेत आठ प्रत्याशियों के नामांकन रद्द हुए हैं, जिनमें अधिकतर कवरिंग कैंडिडेट थे।

गोबिंद कांडा का नामांकन इसलिए रद्द किया गया क्योंकि वे गुरुवार को एसडीएम ऑफिस नहीं आए, बल्कि अपनी लीगल टीम को भेजा था। उन्हें रात 12 बजे तक रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय में पहुंचकर शपथ पत्र लेना था, लेकिन वे नहीं आए, जिसके बाद उनका नॉमिनेशन रिजेक्ट कर दिया गया। गोबिंद कांडा, गोपाल कांडा के भाई हैं।

नामांकन वापसी की मंशा

सवाल उठ रहे थे कि गोबिंद कांडा ने इस तरह से नामांकन क्यों भरा? अब स्पष्ट हो गया है कि उन्होंने फतेहाबाद सीट से जानबूझकर अपना नामांकन रद्द करवाया था ताकि बीजेपी के दुड़ाराम का रास्ता साफ हो सके।

इस घटनाक्रम से हरियाणा चुनाव में नया मोड़ आ गया है और राजनीतिक समीकरण बदल गए हैं। बीजेपी और HLP के बीच हुए इस समझौते से दोनों पार्टियों को फायदा होने की उम्मीद है और इससे चुनावी मुकाबला और दिलचस्प हो गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+