BJP छोड़ सकते हैं अनिल विज? नाम के आगे से हटाया 'मोदी का परिवार', अब दी सफाई
Anil vij News: हरियाणा बीजेपी में इन दिनों सब ठीक नहीं चल रहा है। पार्टी के सीनियर नेता अनिल विज हाल ही में हुए बदलाव से नाराज बताए रहे हैं। वे नए मंत्रिमंडल के गठन में भी शामिल नहीं थे। जिसके बाद से लगातार कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं।
इसी बीच अनिल विज के पार्टी छोड़ने को लेकर भी चर्चाएं चल रही हैं। बीजेपी के नेता अनिल विज के ''एक्स'' प्रोफाइल पर नाम के आगे से 'मोदी का परिवार' हटाए जाने के बाद ये चर्चा और तेज हो गई है। इस बीच इन अनिल विज ने ''एक्स'' पर पोस्ट कर सभी अटकलों का जवाब दिया है।

बता दें कि पिछले दिनों बीजेपी के नेताओं ने अपने ट्विटर हैंडल पर 'मोदी का परिवार' लिखकर नरेंद्र मोदी को अपना समर्थन दिया। अनिल विज के एक्स पर भी 'मोदी का परिवार' लिखा था, लेकिन अचानक सोमवार को उनके एक्स से 'मोदी का परिवार' हट गया। विज ने सोमवार को यह लाइन हटाकर 'एक्स मिनिस्टर' लिखा था। जिसके बाद अनिल विज को लेकर सत्ता के गलियारों में अटकलों का दौर शुरू हो गया। अब इस पर विज ने सफाई दी है।

अनिल विज ने ट्वीट कर लिखा कि, सब को पता है कि मैं अब 'एक्स' हो गया हूं और सभी जगह पर मुझे 'एक्स' लिखना चाहिए। परंतु जब मैं X पर अपनी प्रोफाइल में 'एक्स' लिखने लगा तो नाम में लिखे जाने वाले अक्षरों को संख्या निश्चित संख्या से ज्यादा हो गई तो उस में से (मोदी का परिवार) जो कि मैं हूं ही वह ऊपर से हटाकर नीचे लगाना पड़ा, जिससे कुछ लोगों को खेलने का अवसर मिल गया। कृपया इसे अब ठीक कर लें।
हरियाणा के पूर्व मंत्री अनिल विज ने आगे लिखा कि, मैं बीजेपी का अनन्य भगत हूं। इस पर खेलने से पहले अगर मेरे से बात कर ली होती तो आपकी मधुर वाणी सुनने का मौका भी मिलता और यह होता भी नहीं। वहीं चंडीगढ़ में मीडिया से बात करते हुए अनिल विज ने कहा कि, मैं मोदी परिवार का हिस्सा हूं और बीजेपी का कट्टर समर्थक हूं...मैंने अपनी विचारधारा कभी किसी से नहीं छिपाई।
इससे पहले अनिल विज ने कांग्रेस ने चुनावी घोषणा पत्र को लेकर निशाना साधा था। उन्होंने 'एक्स' पर लिखा था कि कांग्रेस अकेले चुनाव नहीं लड़ रही वो गठबंधन में चुनाव लड़ रही है। गठबंधन के किसी भी सहयोगी की तरफ से इस घोषणा पत्र में हस्ताक्षर नहीं किए गए हैं। फिर भी कांग्रेस ने चुनावी घोषणा पत्र जारी किया है। देश के साथ इससे बड़ा धोखा नहीं हो सकता।
-
Bengal Chunav 2026 BJP Candidates Third List: बीजेपी की तीसरी लिस्ट जारी, 19 उम्मीदवारों में कौन-कौन? -
Delhi: गैस किल्लत पर भड़कीं आम आदमी पार्टी, दिल्ली विधानसभा के बाहर विधायकों ने किया प्रदर्शन -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी












Click it and Unblock the Notifications