Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

बिप्लब देब ने हरियाणा में आई बाढ़ के लिए राहुल गांधी को ठहराया जिम्मेदार, बोले-उनके पाप की वजह से आई

त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के हरियाणा प्रभारी बिप्लब देब एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। बिप्लब देब ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लेकर एक बेहद ही अजीबो-गरीब बयान दिया है। बिप्लब देब ने हरियाणा की बाढ़ के लिए राहुल गांधी को जिम्मेदार ठहराया है।

रोहतक में सांपला स्थित नई अनाज मंडी में भाजपा का पन्ना प्रमुख सम्मेलन में रविवार को हरियाणा भाजपा प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने कांग्रेस पार्टी पर जमकर हमला बोला।

biplab-deb-held-rahul-gandhi

उन्होंने कहा कि, राहुल गांधी हरियाणा में धान लगा कर गए थे। उनके पाप की वजह से बाढ़ आ गई और किसानों की फसलें बर्बाद हो गईं। भगवान को राहुल गांधी का नाटक पसंद नहीं आया।

बिप्लब देब ने कहा कि, इसलिए वे राहुल गांधी से गुजारिश करते हैं कि हरियाणा में ना आए, क्योंकि हरियाणा की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ है। उन्होंने कहा कि कांग्रेसियों से पूछो कि कोरोना संक्रमणकाल में वह कहां थे।

इन्होंने जनता की मदद क्यों नहीं की। पूर्व सीएम हुड्डा पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस में परिवारवाद की राजनीति है, हुड्डा को अपने बेटे के सिवाय कुछ दिखाई नहीं देता। 10 साल के शासनकाल में उन्होंने कुछ भी नहीं किया और अब बड़े-बड़े वादे कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि, बीजेपी अपने वादों को निभाती है और राम मंदिर बनने का काम शुरू हो गया है। भूपेंद्र सिंह हुड्डा को चाहिए कि वह अपने बेटे को लेकर वहां पर माथा टेक आएं। उनके पाप धूल जाएंगे। यही नहीं उन्होंने विपक्ष के गठबंधन इंडिया पर भी निशाना साधा।

बिप्लब देब ने कहा कि, जो लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अब गठबंधन बनाकर खड़े हुए हैं वह घोटालेबाज और चोर लोग हैं। इन्हें अब जेल जाने का डर सता रहा है। देश प्रधानमंत्री मोदी के साथ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+