क्या पॉलिटिक्स में आएंगे Bigg Boss OTT विनर एल्विश यादव? CM खट्टर से मुलाकात के बाद दिया ये जवाब
Elvish Yadav News: बिग बॉस ओटीटी 2 में हरियाणा के यूट्यूबर एल्विश यादव ने जीत हासिल की। अब उनका सम्मान राज्य के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने भी किया। इस दौरान पॉलिटिक्स में करियर को लेकर एल्विश ने अपना बयान दिया।
Elvish Yadav News:हरियाणा के यूट्यूबर एल्विश यादव ने सलमान खान के शो बिग बॉस ओटीटी 2 में झंडे गाड़ दिए। शो जीतकर अपने फैन्स को खुश कर दिया। वहीं, इस यूट्यूबर के सम्मान समारोह में राज्य के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर गुरुग्राम स्थित देवीलाल स्टेडियम पहुंचे। यहां सीएम ने मंच पर एल्विश को सम्मानित किया। पूरा स्टेडियम भीड़ से खचाखच भरा रहा।
वहीं, इसके बाद मीडिया से मुखातिब हुए एल्विश यादव ने कहा कि सीएम मनोहर लाल खट्टर से मिलना एक स्पेशल एहसास है। उन्होंने मेरे काम की प्रशंसा की। एल्विश यादव ने यह भी कहा कि मेरे भविष्य के बारे में, मैंने अभी तक कुछ भी तय नहीं किया है। हरियाणा के सीएम अपना आशीर्वाद देने के लिए मुझसे मिलने आए थे। पॉलिटिक्स में जाने को लेकर क्या बोले एल्विश ?

बिग बॉस ओटीटी 2 विनर एल्विश यादव ने बताया कि सीएम सिर्फ आशीर्वाद देने के लिए आए थे, कोई पॉलिटिक्स के लिए नहीं। वहीं, मीडिया के पॉलिटिक्स में जाने को लेकर किए गए सवालों का एल्विश यादव ने जवाब देते हुए कहा कि वक्त जैसे जिस ओर लेकर जाएगा, उधर चला जाऊंगा। अभी पॉलिटिक्स को लेकर कुछ नहीं सोचा है।
Recommended Video
कौन है एल्विश यादव?
हरियाणा के गुरुग्राम के पास वजीराबाद गांव में रहने वाले 25 साल के एल्विश यादव पेशे से एक प्रसिद्ध यूटूबर है। इनके पिता का नाम राम अवतार यादव और मां का नाम सुषमा यादव है। एल्विश यादव के दो यूटूब चैनेल हैं। इनके करीब 4.7 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं। एल्विश को लग्जरी गाड़ियों का काफी शौक है। इनके पास पहले वर्ना गाड़ी थी। लेकिन, धीरे धीरे एल्विश यादव की गाड़ियों का काफिला बढ़ता जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications