हरियाणा में चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, दो वरिष्ठ नेताओं ने संगीन आरोप लगाते हुए पार्टी छोड़ी

हरियाणा में इस वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। हरियाणा कांग्रेस की वरिष्ठ नेता किरण चौधरी और उनकी बेटी श्रुति चौधरी ने इस्तीफा दे दिया है। माना जा रहा है कि दोनों ही बुधवार को भारतीय जनता पार्टी का हाथ थाम लेंगी।

किरण चौधरी की बात करें तो वह मौजूदा कांग्रेस विधायक हैं, जबकि उनकी बेटी श्रुति चौधरी पूर्व सांसद हैं और हरियाणा कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष हैं।

kiran chaudhary

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को दोनों ने अपना इस्तीफा सौंप दिया है। किरण चौधरी ने अपना इस्तीफा सौंपते ने के साथ पार्टी की प्राथमिक सदस्यता को भी छोड़ दिया है।

अपने पत्र में उन्होंने आरोप लगाया है कि हरियाणा में कांग्रेस पार्टी व्यक्तिगत जागीर बन गई है। ऐसे में मेरी जैसी ईमानदार लोगों के लिए इस पार्टी में कोई जगह नहीं बची है।

किरण चौधरी ने कहा कि रणनीति के तहत मुझे दबाया जा रहा है। मेरा अपमान किया जा रहा है और मेरे खिलाफ साजिश की जा रही है।

दुर्भाग्य से हरियाणा कांग्रेस एक व्यक्ति की पार्टी बनकर रह गई है, उन्होंने अपने हितों के लिए पार्टी को ताक पर रख दिया है। मैं लोगों के हित को सर्वोपरि रखने में विश्वास रखती हूं और आगे भी मैं लोगों के हित के लिए खड़ी रहूंगी।

बता दें कि किरण चौधरी हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री बंसीलाल की बहू हैं और उन्हें भूपेंद्र सिंह हुड्डा का विरोधी माना जाता है।

हाल ही में श्रुति चौधरी को भिवानी-महेंद्रगढ़ से टिकट नहीं दिए जाने पर वह नाराज थीं। यहां से कांग्रेस ने मौजूदा विधायक राव दान सिंह को टिकट दिया था और वह भाजपा मौजूदा सांसद धर्मबीर सिंह से हार गए थे।

पीटीआई के अनुसार किरण चौधरी बुधवार को दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता लेंगी। किरण ने हुड्डा पर आरोप लगाया है कि उनके सिर्फ एक कॉल से उन्हें कोने कर दिया गया।

आखिर अपमान की भी सीमा होती है। किरण ने कहा कि मैं और श्रुति कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हो जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+