'प्राइवेट मसला' जिसकी वजह से टूटी थी भव्य बिश्नोई की सगाई, इस खूबसूरत एक्ट्रेस संग होनी थी डेस्टिनेशन वेडिंग
Bhavya Bishnoi: आईएएस अधिकारी परी बिश्नोई और भव्य बिश्नोई की सगाई की खूब चर्चा है। कुछ समय पहले भव्य अपनी सगाई टूटने को लेकर चर्चा में थे। ये सगाई किसी और के नहीं बल्कि टॉलीवुड की खूबसूरत बाला मेहरीन पीरजादा संग हुई थी।

Bhavya Bishnoi and Mehreen Pirzada: हरियाणा के पूर्व सीएम चौधरी भजनलाल के पोते और आदमपुर विधायक भव्य बिश्नोई ने आईएएस अधिकारी परी बिश्नोई संग सगाई कर ली है। राजस्थान के बीकानेर के मुकाम में सगाई का कार्यक्रम रखा गया।
IAS परी बिश्नोई संग हुई भव्य की सगाई
परी बिश्नोई और भव्य बिश्नोई जल्द ही शादी के बंधन में भी बंध जाएंगे। दोनों की सगाई की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। भव्य के घर जल्द शहनाई गूंजेंगी। वो भी वक्त था, जब भव्य की डेटिंग के चर्चे टॉलीवुड हसीना मेहरीन पीरजादा के साथ हुआ करते थे।
2021 में इस एक्ट्रेस संग जुड़ा था रिश्ता
तमिल और तेलुगू फिल्मों की एक्ट्रेस मेहरीन पीरजादा की साल 2021 में सगाई भी हुई थी। लेकिन फिर ऐसा क्या हुआ कि 4 महीने तक भी ये रिश्ता टिक नहीं सका और टूट गया। मेहरीन ने अपने सोशल मीडिया के जरिये लोगों को इस बात की जानकारी दी कि भव्य के साथ अब उनका कोई रिश्ता नहीं है। चलिये बात करते हैं कि आखिरकार दोनों के रिश्ते में क्यों दरार आई और क्यों दोनों ने 'आपसी सहमति' से इस रिश्ते को खत्म कर सगाई तोड़ने का इतना बड़ा फैसला लिया।
4 महीने बाद ही टूटी सगाई
सगाई टूटने की जानकारी देते हुए मेहरीन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा- भव्य बिश्नोई और मैंने अपनी सगाई तोड़ने और शादी ना करने का फैसला लिया है। ये फैसला हम दोनों ने मिलकर आपसी सहमति से लिया है। अपने मन में सम्मान रखते हुए मैं कहना चाहती हूं कि अब भव्य, उनके परिवार और दोस्तों से मेरा कोई लेना-देना नहीं है। एक्ट्रेस ने इसे प्राइवेट मसला बताया।
क्या बोले थे भव्य बिश्नोई?|
वहीं भव्य बिश्नोई की बात करें, तो उन्होंने कहा कि दो दिन पहले मैंने और मेहरीन ने साथ मिलकर ही सगाई तोड़ने का फैसला लिया है। इसकी वजह विचारों और वैल्यू का अलग होना है। मैं इस रिशे को छोड़कर सिर उठाकर जा रहा हूं क्योंकि मैं जानता हूं कि मैंने मेहरीन और उनके परिवार को प्यार देने में कोई कमी नहीं छोड़ी।
आखिर क्यों टूट गई थी सगाई?
बताते चलें कि भव्य बिश्नोई की पहली सगाई जब महरीन पीरजादा के साथ हुई थी। दोनों एक दूसरे के साथ काफी खुश भी नजर आते थे। सगाई की चर्चा होते ही परिवार से विरोध के स्वर उठने लगे। पूरे बिश्नोई परिवार को बुरी तरह से ट्रोल किया जाने लगा। हालांकि, महरीन ने बिश्नोई समाज को अपना लिया था। भव्य ने इस संबंध में एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा था कि महरीन ने समाज को अपना लिया है। ऐसे में आप सम्मान स्वरूप उनका समाज में स्वागत करें।
सगाई के बाद ट्रोल हुआ बिश्नोई परिवार
उन्होंने बिश्नोई को एक विचारधारा बताया था और कहा कि कोई व्यक्ति जन्म से नहीं कर्म से भी बिश्नोई बन सकता है। लेकिन कुछ दिन बाद दोनों ने सगाई तोड़ने का फैसला लिया। इसके उन्होंने आपसी सहमति बताया। सगाई के बाद भव्य का परिवार बुरी तरह से ट्रोल होने लगा था। बिश्नोई समाज ने भी काफी नाराजगी जताई थी।












Click it and Unblock the Notifications