Ateli Haryana Chunav Result: बीजेपी प्रत्याशी आरती सिंह ने दर्ज की जीत, BSP को मिली हार
Ateli Haryana Result in Hindi: हरियाणा विधानसभा चुनाव के अधिकांश परिणाम आ चुके हैं। इसी क्रम में अटेली विधानसभा का परिणाम भी आ चुका है। इस सीट पर बीजेपी प्रत्याशी आरती सिंह राव ने जीत दर्ज की है। उन्होंने बीएसपी प्रत्यासी अत्तर लाल को पराजित किया।
पूरे हरियाणा में अटेली सीट ही ऐसी थी जहां शुरू में बीएसपी प्रत्याशी अत्तर लाल ने बढ़त बना रखी थी। सभी को यह लग रहा था कि यह सीट बीएसपी के खाते में जाएगी। लेकिन बीजेपी प्रत्याशी आरती सिंह राव ने बड़ा उलटफेर करते हुए बीएसपी को शिकस्त दे दी।

बीजेपी प्रत्याशी आरती सिंह राव 2500 वोटों से चुनाव जीत चुकी हैं। मतगणना के 18वें और अंतिम राउंड में बीजेपी उम्मीदवार को आरती सिंह राव को 56774 वोट प्राप्त हुए हैं। वहीं बीएसपी प्रत्याशी अतर लाल को 54274 वोट मिले हैं. वहीं चुनाव परिणाम में तीसरे नंबर पर रहीं कांग्रेस प्रत्याशी अनीता यादव को 29474 वोट प्राप्त हुए हैं।
आरती सिंह पहले राउंड के बाद बीएसपी उम्मीदवार अतर लाल से पीछे चल रही थीं. लेकिन, 12वें राउंड के बाद से आरती सिंह ने धीरे-धीरे वोटों का अंतर बढ़ाया और अतर लाल को पीछे छोड़ते हुए अटेली सीट पर अपना कब्जा जमा लिया. इस दौरान कांग्रेस प्रत्याशी अनीता यादव लगातार पीछे रहीं.












Click it and Unblock the Notifications