Ambala Cantt Election Result 2019 : अंबाला कैंट विधानसभा सीट से जीत हासिल कर अनिल विज ने लगाई हैट्रिक

हरियाणा। हरियाणा विधानसभा चुनाव की मतगणना शुरू हो गई है। प्रदेश के अंबाला कैंट सीट से भाजपा प्रत्याशी अनिल विज 20 हजार मतों से जीत गए। उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार चित्रा सर्वारा को हराकर जीत हासिल की है। बता दें कि साल 2014 के विधानसभा चुनाव में भी उन्होंने जीत हासिल की थी। पिछले बार के विधानभा चुनाव में उन्होंने कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार निर्मल सिंह को 15 हजार मतों से हराया था।

बता दें कि इस जीत के साथ अनिल विज ने इस सीट पर जीत की हैट्रिक लगाई है। पिछले विधानसभा के चुनाव में भी उन्हें 49.21 फीसदी वोट मिला था। अनिल विज इस सीट से चार बार विधायक चुने जा चुके हैं। इस सीट पर इंडियन नेशनल लोकदल ने अपना कोई उम्मीदवार नहीं उतारा था। वहीं इनेलो ने भी इस सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार चित्रा सिंह का समर्थन दिया था।

इस बार अनिल विज को 64438 वोट मिले जबकि दूसरे नंबर पर रहीं निर्दलीय उम्मीदवार चित्रा सिंह को 44358 मिले। बसपा उम्मीदवार राजेश सिंह को 1930 वोट मिले। कांग्रेस उम्मीदवार वेणु सिंगला को 8499 वोट मिले। इसके अलावा 1012 लोगों ने नोटा दबाया।

Ambala Cantt Election Result 2019 live updates

विधानसभा चुनाव 2019 के लिए राज्य की सभी 90 सीटों पर 21 अक्टूबर को मतदान हुआ था, जिसका चुनाव परिणाम आज यानी कि गुरुवार को आने वाला है। सभी सीटों पर से रुझान आने शुरू हो गए हैं। राज्य के करीब 1.82 करोड़ मतदाता 90 सीटों पर अपनी किस्मत आजमा रहे 1169 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। प्रदेश के अंबाला कैंट के विधानसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवार प्रदेश में मंत्री अनिल विज का मुकाबला दूसरे पार्टियों के उम्मीदवारों से है।

Ambala Cantt Election Result 2019 updates

पिछले चुनाव का परिणाम

साल 2014 में मौजूदा विधायक व मंत्री अनिल विज को कुल मत का 49.21 फीसदी मत प्राप्त हुआ था। पिछले चुनाव में कुल 12 प्रत्याशियों ने इस सीट से अपनी किस्मत अजमाया था। अनिल विज को साल 2014 के विधानसभा चुनाव में 66605 वोट मिले थे। जबकि इस सीट से दूसरे नंबर पर रहे कांग्रेस पार्टी से उम्मीदवार चौधरी निर्मल सिंह को 51143 वोट मिले थे।

Ambala Cantt Election Result 2019 live updates

सीट का राजनीतिक इतिहास

साल 1976 में कांग्रेस से डीआर आनंद विधायक के तौर पर चुने गए थे, साल 1968 में भाजपा से भगवान दास जीते थे, 1972 में कांग्रेस से हंसराज सूरी को जनता ने चुना था। 1977 में सुष्मा स्वराज जनता पार्टी से चुनी गईं थीं। 1982 में रामदास धमीजा कांग्रेस से विधायक रहे। साल 1987 में सुषमा स्वराज भाजपा से जीतीं। 1991 में कांग्रेस से ब्रिज आनंद चुने गए थे। 1996 में अनिल विज निर्दलीय जीते। 2000 में अनिल विज एक बार फिर जीते। 2005 में देवेंद्र बंसल कांग्रेस से चुने गए। 2009 और 2014, दोनों ही बार भाजपा से अनिल विज यहां से जीते।

बता दें, 2014 में हुए हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा ने पहली बार राज्य में बहुमत हासिल किया था। भाजपा ने दस साल से सत्ता पर काबिज कांग्रेस को सत्ता से बाहर किया था। 2014 में हरियाणा की 90 सीटों में 47 पर भाजपा को जीत मिली थी, जबकि इंडियन नेशनल लोकदल को 19 और कांग्रेस को 15 सीटों पर जीत मिली थी। अन्य को 9 सीटें मिली थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+